लाइव न्यूज़ :

वैशाली में दहेज का मामला, ससुराल वालों ने विवाहिता को कुर्सी से बांधकर केरोसिन उडे़ल जिंदा जलाया

By एस पी सिन्हा | Updated: December 29, 2020 18:55 IST

बिहार के वैशाली जिला के गोरौल थाना क्षेत्र के रुसूलपुर इनायत उर्फ वभनटोली गांव में हैवानियत की हदें पार हो गई. दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया.

Open in App
ठळक मुद्देएफआइआर दर्ज करने की करवाई की जा रही है.पति बराबर मायके से रुपये मांगकर लाने का दबाव देता था.पति, जेठ एवं अन्य ने दहेज के लिए प्रतड़ित करना शुरू कर दिया था.

पटनाः बिहार के वैशाली जिला के गोरौल थाना क्षेत्र के रुसूलपुर इनायत उर्फ वभनटोली गांव में दहेज के लिए रूह कंपा देने वाली हत्‍या का मामला सामने आया है.

सोमवार की शाम ससुराल वालों ने विवाहिता को कुर्सी से बांधकर केरोसिन उडे़ल जिंदा जला दिया. 30 वर्षीय खुशबू देवी की तड़प तड़पकर मौत हो गई. उसकी शादी वभनटोली गांव के सोनू कुमार के साथ तीन वर्ष पूर्व न्यायालय में हुई थी.

यह उसकी दूसरी शादी थी. वारदात के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल भेजा. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की मां देसरी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी कलवा देवी ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी.

पति की मौत के बाद तीन साल पहले उसने सोनू से दूसरी शादी की थी

मृतका की मां ने कहा है कि पहले पति की मौत के बाद तीन साल पहले उसने सोनू से दूसरी शादी की थी. ससुराल वाले उसपर मायके से अक्सर पैसा मांगकर लाने का दबाव बनाते थे. उन्होंने मृतका के पति के अलावा दो जेठ, एक गोतनी व ससुर के खिलाफ गोरौल थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है.

इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि कमरे में महिला की जली हुई लाश मिली थी. मृतका की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल आरोपित घर छोड़कर फरार हैं. वहीं मृतका की माम ने कहा है कि शादी के बाद से ही उसके पति, जेठ एवं अन्य ने दहेज के लिए प्रतड़ित करना शुरू कर दिया था.

वभनटोली आकर रुपये देकर मामले को सुलझाया

कई बार उसके मायके वालों ने वभनटोली आकर रुपये देकर मामले को सुलझाया. इसके बाद भी पति बराबर मायके से रुपये मांगकर लाने का दबाव देता था. कई दिनों से इसी बात को लेकर घर मे झंझट चल रहा था. कुछ माह पूर्व भी उन्होंने 30 हजार रुपये अपने दामाद को दिया था.

उन्होंने बताया कि उनके पुत्री खुशबू देवी के पहले पति की मौत के बाद दूसरी शादी तीन साल पहले रुसूलपुर इनायत के किसान सोनू कुमार से न्यायालय में की गई थी. उस वक्त उपहार स्वरूप बाइक, आभूषण बर्तन, नकद रुपये भी दिये गए थे. खुशबू के दो बच्चे भी हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारहत्याकांडपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े