लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Road Accident: तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचला, महिला और दो बच्चियों की मौत

By आकाश चौरसिया | Updated: June 25, 2024 12:30 IST

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार को एक भयंकर हादसा घटित हुआ, जिसमें एक महिला और उसकी दो भतीजी को मृत्यु हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के टिहरी जिले में घटित हुआ दर्दनाक हादसा इस घटना में महिला और उसकी दो भतीजी की गई जानजबकि, बेटी बुरी तरह से घायल हो गई है

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने एक महिला और दो नाबालिग लड़कियों को कुचल दिया। तीनों की हादसे में मौत हो गई है। यह पूरा हादसा मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसकी फुटेज आज मीडिया में सामने आ गई है। लेकिन, इस हादसे को जिसमने देखा, उसके होश ही उड़ गए। 

टिहरी जिले में स्थित बौराड़ी नगर पालिका कार्यालय के समीप की सड़क पर टहल रहीं एक महिला, उसकी बेटी व दो भतीजियों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में महिला और उसकी दोनों भतीजियों की मौत हो गई, जबकि बेटी बुरी तरह से घायल हुई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक खंड विकास अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।

बीते सोमवार को यानी 24 जून को शाम 7:30 बजे बौराड़ी निवासी रविंद्र नेगी की पत्नी रीना नेगी (36) अपनी बेटी आराध्या और भतीजी अग्रिमा (10) व अन्विता (7) के साथ नगर पालिका कार्यालय के समीप सड़क पर टहल रही थीं। तभी जिला पंचायत कार्यालय की ओर एक तेज रफ्तार कार उन्हें कुचलती हुई आगे निकल गई। हादसे में रीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

बेटी आराध्या, दोनों भतीजी अग्रिमा व अन्विता गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया। जहां उपचार के दौरान अग्रिमा और अन्विता ने भी दम तोड़ दिया। वहीं आराध्या का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मौके पर खंड विकास अधिकारी को लोगों ने घेर लियालोगों ने मौके पर ही कार चालक को स्थानीय लोगों ने कार चालक बौराड़ी निवासी डीपी चमोली को मौके पर ही घेर लिया था। चमोली जाखणीधार ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी है। अपर पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने हादसे पर कहा कि रीना के पति रविंद्र नेगी की तहरीर पर कार चालक डीपी चमोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

टॅग्स :उत्तराखण्डटिहरी गढ़वालसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी