लाइव न्यूज़ :

बीजेपी विधायक की मुश्किलें बढ़ी, गैंगरेप पीड़िता के पिता की जेल में मौत, DIG ने दिए जांच के आदेश

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 9, 2018 13:34 IST

उत्तर प्रदेश में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर संदेह के घेरे में हैं। गैंगरेप पीड़िता के पिता की जेल में संदिग्द्ध हालातों में मौत होने से पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Open in App

लखनऊ/उन्नाव, 9 अप्रैल। उत्तर प्रदेश में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर संदेह के घेरे में हैं। गैंगरेप पीड़िता के पिता की जेल में संदिग्द्ध हालातों में मौत होने से पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामला मीडिया में गर्माया तो उत्तर प्रदेश के डीआईजी ने जांच के आदेश देने की बात कही है। यूपी डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने इस मामले में न्यायिक जांच की बात कह रहे हैं उनका कहना है कि अगर पुलिस की गलती हुई तो कार्रवाई की जाएगी।बता दें कि बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाने वाली पीड़िता के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जेल में मौत हो गई है। बीते दिन रविवार को पीड़िता के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन कथित तौर पर पुलिस हिरासत में उनकी मौत हो गई। पीड़िता के पिता को न्यायिक हिरासत में रखा गया था। इससे ठीक एक दिन पहले ही रविवार को पीड़िता ने सीएम आवास के बाहर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

वहीं इस मामले में डॉक्टर ने कहा है कि पीड़िता के पिता को बीती रात तबियत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें पेट में दर्द होने के साथ ही उल्टी शिकायत थी।

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके साथ बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने बलात्कार किया है। उन्नाव जिले की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसके घरवालों को पीटा जा रहा है।

हर तरफ दौड़ लगाने के बाद भी उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उसने कहा था कि जब तक उसे इंसाफ नहीं मिल जाता वो यहां से कहीं नहीं जाएगी। पुलिस के मुताबिक महिला का केस उन्नाव से लखनऊ ट्रांसफर करवा लिया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमगैंगरेपभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?