लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, एक के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 20, 2020 13:08 IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश गाजियाबाद जिले का रहने वाला है और लूट की फिराक अपने साथी के साथ घूम रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में गिरफ्तार हुआ एक कुख्यात बदमाश, एनकाउंटर के दौरान पैर में लगी गोलीबदमाश की पहचान यूनिस मलिक के रूप में की गयी है, गाजियाबाद जिले का रहने वाला है

उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस-3 पुलिस ने रविवार की रात मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया । बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस-3 पुलिस ने बीती रात सेक्टर 63 में पुलिस को मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध लोग आते हुए दिखाई दिए और पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने इसकी अनदेखी करते हुये गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई जो बदमाश के पैर में लगी है। अधिकारी ने बताया कि उसकी पहचान यूनिस मलिक के रूप में की गयी है और वह गाजियाबाद जिले के लाल कुआं का रहने वाला है। उन्होंने बताया यूनिस का एक और साथी संजीव मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा तथा एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। अधिकारी ने बताया कि बदमाश मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लूट करने की फिराक में घूम रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार यूनुस के खिलाफ लूटपाट, चोरी व अवैध हथियार रखने के गौतम बुध नगर एवं गाजियाबाद जिलों में 12 मामले दर्ज हैं।

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारउत्तर प्रदेशएनकाउंटरup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह