लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद: पति ने की पत्नी समेत तीन बच्चों की हत्या, व्हाट्सएप पर वीडियो शेयर कर कबूला जुर्म

By नियति शर्मा | Updated: April 22, 2019 14:27 IST

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक शख्स ने अपनी पत्नी समेत तीन बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार शख्स नौकरी छूट जाने के कारण पिछले कई महीनों से परेशान था।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील कुमार ने पत्नी और बच्चों की हत्या धारदार हथियार से गला काट की हत्याआरोपी ने हत्या के बाद अपने परिवार के व्हाट्सअप ग्रुप में वीडियो भेज कर जुर्म कबूला

गाजियाबाद के एक व्यक्ति ने रविवार सुबह अपनी पत्नी और तीनों बच्चों की गला काट कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार अपनी नौकरी छूट जाने के कारण कई महीनों से परेशान था और शायद इस कारण उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि सुनील ने पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद अपने परिवार के वॉट्सअप ग्रुप में वीडियो भेज कर अपना जुर्म कबूला।साथ ही उसने ये भी कहा कि अब वह भी आत्महत्या कर लेगा। सुनील गाजियाबाद के इंदिरापुरम में अपनी पत्नी आशु बाला (32 साल) और तीन बच्चों परमेश (5 साल) और जुड़वा बच्चों आकृति (4 साल), आरू (4 साल) के साथ रहता था।

गाजियाबाद के एसपी श्लोक ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार ने पत्नी और बच्चों की हत्या धारदार हथियार से गला काट कर की। 'द हिन्दू' की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को इस घटना की जानकारी आरोपी सुनील कुमार के साले ने दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब तक आरोपी फरार हो चुका था और दरवाजे के बाहर ताला लगा था। पुलिस ने इसे तोड़कर घर में प्रवेश किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब भी फरार आरोपी सुनील कुमार की तलाश कर रही है।

टॅग्स :यूपी क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए