लाइव न्यूज़ :

Farrukhabad: भैया, मामा ने कई बार लूटी मेरी आबरू, पीड़िता ने चचेरे मामा पर लगाए आरोप

By धीरज मिश्रा | Updated: May 12, 2024 11:29 IST

Farrukhabad: मामा भांजी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र से सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देमामा ने अपनी नाबालिग भांजी को हवस का शिकार बनायापीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैतबियत बिगड़ने पर हुआ खुलासा, भाई के पूछने पर पीड़िता ने बताई सच्चाई

Farrukhabad: मामा भांजी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र से सामने आई है। यहां पर एक मामा ने अपनी नाबालिग भांजी को हवस का शिकार बना डाला। मामा ने हैवानियत की सारी हद पार कर दी। मौत का डर दिखाकर वह कई बार भांजी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पीड़िता ने क्या बताया

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने बताया कि पड़ोस में अमरपाल नाम का व्यक्ति रहने के लिए आया। वह रिश्ते में चचेरा मामा लगता है, वह मेरी चाची का भाई है। अमर उजाला की खबर के अनुसार, पीड़िता ने कहा कि अमरपाल एक दिन मेरे घर अचानक आ गया। मुझे अकेले पाकर उसने मेरे साथ बलात्कार किया।

पीड़िता ने कहा कि उसके साथ बलात्कार की घटना साल 2021 में हुई। पीड़िता ने कहा कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे डराया, धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता डर के रहने लगी। इसका फायदा आरोपी ने उठाया और कई बार उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। 

दिल्ली आकर परिजनों को बताया

पीड़िता अमरपाल के जुल्म से तंग आकर दिल्ली आ गई। यहां वह भाई और पिता के साथ रहने लगी। उसके पिता परिवार चलाने के लिए रिक्शा चलाते हैं। एक दिन पीड़िता की तबियत खराब हुई तो उसे सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया गया। इस दौरान भाई को कुछ शक हुआ और उसने पूछा तो बहन ने सारी हकीकत बयान कर दी। पीड़िता ने बताया कि गांव में उसके साथ बलात्कार किया गया। इधर, पीड़िता के भाई ने तुरंत चाइल्ड केयर में इस बाबत सूचना दी। वहां दो लोगों ने पीड़िता की काउंसलिंग की। इस मामले में दिल्ली के गोविंदपुरी में मुकदमा दर्ज किया गया। जहां से केस को मोहम्मदाबाद कोतवाली भेजी गई।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमदिल्लीरेपसेक्स रैकेटयौन उत्पीड़नFIR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा