लाइव न्यूज़ :

कौशाम्बीः लूट, हत्या के कई मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया; मेरठ में भी एनकाउंटर, तीन बदमाश गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: June 27, 2023 11:22 IST

कौशांबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ब्रिजेश श्रीवास्तव ने बताया कि गोलीबारी आज सुबह करीब पांच बजे मंझनपुर के समदा चीनी मिल के पास हुई जब स्पेशल टास्क फोर्स की टीम छापेमारी कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पहचान 27 वर्षीय मुहम्मद गुफरान के रूप में की गई।कई वर्षों से प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जिलों में हत्या और डकैती के कई मामलों में वांछित अपराधी था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 1,25,000 लाख रुपये का इनाम रखा था।

कौशांबी: मंगलवार सुबह राज्य के कौशांबी जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी को मार गिराया गया।

मृतक की पहचान 27 वर्षीय मुहम्मद गुफरान के रूप में की गई, जो कई वर्षों से प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जिलों में हत्या और डकैती के कई मामलों में वांछित अपराधी था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 1,25,000 लाख रुपये का इनाम रखा था।

कौशांबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ब्रिजेश श्रीवास्तव ने बताया कि गोलीबारी आज सुबह करीब पांच बजे मंझनपुर के समदा चीनी मिल के पास हुई जब स्पेशल टास्क फोर्स की टीम छापेमारी कर रही थी।

पुलिस ने उसका सामना किया और गोली चला दी जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी में उसे गोली लग गई और वह घायल हो गया। गुफरान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक बदमाश प्रतापगढ़ जिले के मोहल्ला आजाद नगर का रहने वाला था।

पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ धर्मेश कुमार शाही ने बताया, ''आज सुबह लखनऊ एसटीएफ ने समदा क्षेत्र में मुठभेड़ की है। घटना के दौरान एक गैंगस्टर को गोली लग गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उसकी पहचान गुफरान के रूप में हुई है और वह एक कुख्यात अपराधी है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, उसके खिलाफ प्रतापगढ़ थाने में हत्या और लूट के 13 मामले दर्ज हैं और उस पर 1,25,000 रुपये का इनाम रखा गया था।''

उधर, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें और उनके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मुठभेड़ सोमवार को जानी थाना क्षेत्र के धधरा गांव के पास एक जंगल में हुई।

एसएसपी के मुताबिक, पुलिस इलाके में वाहनों की जांच कर रही थी, तभी जिले के बहरामपुर खास क्षेत्र से आ रही एक कार अचानक मुड़ गई और तेज रफ्तार से सतवाई की तरफ जाने लगी।

टॅग्स :कौशाम्बीक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?