लाइव न्यूज़ :

US: भारतीय छात्र चंद्रशेखर पोल का हत्यारा गिरफ्तार, टेक्सास का रहने वाला है आरोपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2025 09:35 IST

US: अधिकारियों ने कहा कि जांच जारी है और गोलीबारी का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।

Open in App

US: टेक्सास के 23 वर्षीय युवक को फोर्ट वर्थ गैस स्टेशन पर शुक्रवार रात को एक भारतीय छात्र की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस घटना से स्थानीय भारतीय-अमेरिकी समुदाय दहशत में है और उनके बीच भय व्याप्त है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने कथित तौर पर चंद्रशेखर पोल (28) को तब गोली मार दी जब वह अपनी पार्ट-टाइम ड्यूटी कर रहा था। इसके बाद संदिग्ध घटनास्थल से फरार हो गया लेकिन अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। संदिग्ध की पहचान नॉर्थ रिचलैंड हिल्स के रिचर्ड फ्लोरेज के रूप में हुई है।

उसने कथित तौर पर ईस्टचेज पार्कवे स्थित गैस स्टेशन पर चंद्रशेखर को गोली मारी। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद फ्लोरेज ने लगभग एक मील दूर एक अन्य वाहन पर भी गोली चलाई, हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई। बाद में पास की एक रिहायशी इमारत 'मेडोब्रुक ड्राइव' में घुसने की कोशिश के दौरान वह एक गेट से टकरा गया। अधिकारियों ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उसके वाहन से एक हथियार बरामद किया।

‘एनबीसीडीएफडब्ल्यू न्यूज चैनल’ ने सोमवार को फोर्ट वर्थ पुलिस के प्रवक्ता अधिकारी ब्रैड पेरेज के हवाले से बताया, ‘‘उन्होंने उस जगह पर वाहन के अंदर से एक बंदूक भी बरामद की। संदिग्ध इस समय अस्पताल में है लेकिन उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।’’

टारंट काउंटी मेडिकल एग्जामिनर के कार्यालय ने पोल की पहचान की पुष्टि की और बताया कि उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि जांच जारी है और गोलीबारी का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। ह्यूस्टन स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वे चंद्रशेखर के अवशेषों को भारत वापस भेजने में सहायता के लिए उनके परिवार के संपर्क में हैं।

टॅग्स :USmurder casePolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद