लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के जॉर्जिया में अश्वेत अहमद आर्बरी की हत्या के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 9, 2020 14:43 IST

अमेरिका के जॉर्जिया में एक श्वेत पिता एवं पुत्र को एक अश्वेत व्यक्ति की हत्या के आरोप में दोनों जेल में डाल दिया है। इस घटना का वीडियो रिलीज होने के बाद इस सप्ताह इस मामले पर देशभर में आक्रोश पैदा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के जॉर्जिया में एक श्वेत पिता एवं पुत्र को एक अश्वेत व्यक्ति की हत्या को लेकर आरोपित किया है।फरवरी में ब्रूंसविक के बाहर एक आवासीय कॉलोनी में इन पिता-पुत्र ने पहले ट्रक से आर्बरी का पीछा किया था।

जॉर्जियाः अमेरिका के जॉर्जिया में एक श्वेत पिता एवं पुत्र को एक अश्वेत व्यक्ति की हत्या को लेकर आरोपित किया है और दोनों जेल में डाल दिया है। दो महीने से भी अधिक समय बाद उन्हें अहमद आर्बरी (25) की हत्या को लेकर बृहस्पतिवार को आरोपित किया गया। फरवरी में ब्रूंसविक के बाहर एक आवासीय कॉलोनी में इन पिता-पुत्र ने पहले ट्रक से आर्बरी का पीछा किया था और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। 

इस घटना का वीडियो रिलीज होने के बाद इस सप्ताह इस मामले पर देशभर में आक्रोश पैदा हुआ था। दोनों को जेल में डाले जाने पर आर्बरी के करीबियों ने खुशी जतायी लेकिन लंबे इंतजार पर नाराजगी भी प्रकट की। उसके दोस्त अकीम बेकर ने कहा, ‘‘ जिस दिन यह (वारदात) हुई, यह (गिरफ्तारी) उसी दिन हो जाना चाहिए था। आर्बरी की मां वांडा कूपर जोंस ने कहा कि वह समझती हैं कि जिस रविवार दोपहर को उनके बेटे पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी की हत्या की गयी , उससे पहले वह सतीला शोर्स इलाके में बस जॉगिंग कर रहा था। 

आर्बरी के पिता मार्कस आर्बरी के वकील बेंजामिन क्रंप ने कहा कि गिरफ्तारी में इतना वक्त लगना अपमानजनक है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ (लेकिन)यह इंसाफ की दिशा में पहला कदम है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ये हत्यारे पिता और पुत्र ने कानून के अपने हाथों में लिया। यह इंसाफ का मजाक उड़ाना ही है कि वे एक एक अश्वेत किशोर की जान लेने के बाद 74 दिनों तक उन्मुक्त घूमते रहे।’’ ग्रेगरी मैकमाइकल और उसके 34 वर्षीय बेटे ट्रैविस मैकमाइकल को हत्या एवं हमला के आरोप में जेल में डाल दिया गया है। जीबीआई विज्ञप्ति के अनुसार ट्रैविस मैकमाइकल ने गोलीमाकर आर्बरी की जान ले ली।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला