लाइव न्यूज़ :

अपनी मां के नाजायज संबंधों से परेशान थी 19 वर्षीय बेटी, पत्थर से कुचलकर कर दी निर्मम हत्या

By अनुराग आनंद | Updated: February 4, 2021 08:33 IST

सोमवार रात को तमिलनाडु के मदुरै जिले में अपनी मां की हत्या करने के आरोप में एक 19 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकथित तौर पर किशोरी अपनी मां के नजायज संबंधों को लेकर बेहद परेशान थी।मां के एक्सट्रामैरिटल अफेयर की वजह से मां-बेटी में अक्सर बहस होती रहती थी।

नई दिल्ली: तमिलनाडु के मदुरै से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है। इस घटना में एक 19 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर दी। माना जा रहा है कि लड़की ने अपनी मां के अवैध संबंधों से परेशान होकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, पुलिस ने मृतका की पहचान मीनामबलपुरम के एस वंजिमाला के रूप में की है, जिसका कथित तौर पर विवाहेतर संबंध था। महिला के 19 साल की बेटी की पहचान एस ओमसकथी के रूप में हुई है। बेटी ने मां के अवैध संबंधों से परेशान होकर उसे चेतावनी दी थी।

इसके बाद दोनों के बीच तनाव इस हद तक बढ़ा कि बेटी ने अपनी मां की हत्या करने का फैसला ले लिया। पुलिस ने बताया कि मां-बेटी की जोड़ी के बीच अक्सर बहस होती रहती थी।

किशोरी ने अपनी मां के सिर पर पत्थर से प्रहार किया था-

महिला अपनी बेटी के कहने पर कथित विवाहेत्तर संबंध को खत्म करने के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद अपनी मां से परेशान ओमसकथी ने सोमवार की रात एक पत्थर से महिला के सिर पर जोरदार हमला कर दिया।

इसके बाद पड़ोस की लोगों ने महिला को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने 19 साल की ओमशक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

कर्नाटक में कुछ माह पहले रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक घटना सामने आया था- 

बता दें कि अभी कुछ माह पहले नवंबर 2020 को कर्नाटक में रिश्तों को तार-तार करने का एक मामला सामने आया था। दरअसल, पिछले साल नवंबर में कर्नाटक के हावेरी जिले में एक विधवा महिला के साथ उसके 21 वर्षीय बेटे द्वारा कथित रूप से बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला, अपने पति की मृत्यु के बाद, अपने सौतेले बेटे और कुछ अन्य पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाती थी। वह बेटा परेशान था क्योंकि वह चाहता था कि वह केवल उसके साथ ही यौन संबंध बनाए। उसने महिला से अन्य पुरुषों के साथ संबंध तोड़ने के लिए कहा, लेकिन महिला ने इससे इनकार कर दिया। इससे क्रोधित होकर उसने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। 

टॅग्स :हत्यातमिलनाडुकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला