लाइव न्यूज़ :

यूपी: योगी सरकार ने जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे के 'अवैध' होटल पर चलवाया बुलडोजर, देखें वीडियो

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 17, 2023 10:49 IST

योगी सरकार ने अवैध गतिविधियों के आरोप में जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे के फर्रुखाबाद स्थित होटल 'गुरु शरणम पैलेस' को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा नेता अनुपम दुबे के फर्रुखाबाद स्थित होटल 'गुरु शरणम पैलेस' पर चला बुलडोजरअनुपम दुबे लगभग 48 से अधिक आपराधिक मामलों में फिलहाल आगरा की जेल में बंद हैं अनुपम दुबे बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट गये थे लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी

लखनऊ: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने के तहत बीते सोमवार को फर्रुखाबाद में बेहद सख्त कदम उठाते हुए अवैध गतिविधियों के आरोप में जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे के होटल 'गुरु शरणम पैलेस'को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई अनुपम दुबे के अवैध गतिविधियों के खिलाफ उठाया है। इसके तहत प्रशासन ने निशाना ठंडी सड़क स्थित बसपा नेता दुबे के होटल 'गुरु शरणम पैलेस' पर बुलडोजर चलवाया। बताया जा रहा है कि प्रशासन जब इस कार्रवाई को अंजाम दे रहा था तो मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

बताया जा रहा है कि प्रशासन ने बीते सोमवार से पहले भी होटल 'गुरु शरणम पैलेस' पर बुलडोजर चलाने का प्रयास किया था लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के कारण उसने अस्थायी रूप से अपने एक्शन पर रोक लगा दी थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने जब अनुपम दुबे को किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया तो प्रशासन ने अपनी कार्रवाई फिर से शुरू की और अवैध तरीके से बनाये गये होटल 'गुरु शरणम पैलेस' को गिरा दिया।

बसपा नेता अनुपम दुबे लगभग 48 से अधिक अलग-अलग आपराधिक मामलों में फिलहाल आगरा की जेल में बंद हैं। अनुपम दुबे पर गैंगस्टर, हत्या और जबरन वसूली के कई आरोप शामिल हैं। मामले में उनकी पत्नी मीनाक्षी दुबे ने हाईकोर्ट से राहत पाने के लिए प्रयास किया था। लेकिन कोर्ट ने अनुपम दुबे को किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद प्रशासन ने दुबे द्वारा बनाई गई अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की और उनके होटल 'गुरु शरणम पैलेस'को गिरा दिया है।

टॅग्स :फर्रुखाबादउत्तर प्रदेशup policeक्राइमबीएसपीbsp
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो