लाइव न्यूज़ :

यूपी: ताज महल में अदा की गई नमाज, सीआईएसएफ और एएसआई पर उठी उंगलियां

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 22, 2022 16:57 IST

आगरा के ताज महल परिसर में दो लोगों द्वारा नमाज अदा किये जाने के मामल में एएसआई ने सफाई देते हुए कहा कि यह गैर-कानूनी है और हम जांच कर रहे हैं, दोषियों को चिन्हित करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देताज महल परिसर में फिर पढ़ी गई नमाज, एएसआई ने बयान जारी करके कहा जांच कर रहे हैंताज महल में केवल शुक्रवार को मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत है लेकिन कई बार तोड़ा गया है कानूनबीते मई महीने में भी तीन लोगों को नमाज पढ़ते हुए पकड़ा गया था, आगरा पुलिस ने भेजा था जेल

आगरा: वैश्विक धरोहर के तौर पर  दुनिया के सात आश्चर्य में से एक ताज महल में बीते रविवार को नमाज पढ़े जाने के संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने बयान जारी किया है। एएसआई के मुताबिक रविवार को दो लोगों द्वारा ताजमहल परिसर में पढ़ी गई नवाज के बारे में जांच की जा रही है और जिन लोगों ने नियमों की अवहेलना करते हुए ऐसा किया है, चिन्हित किये जाने के बाद उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

इस संबंध में एएसआई आगरा के अधीक्षक राजकुमार पटेल ने कहा कि हमें घटना की जानकारी नहीं है। ऐसे मामलों में हम आमतौर पर लोगों को ऐसा करने से रोकते हैं या न मानने पर कानूनी कार्रवाई करते हैं। रविवार को ताजमहल के बगीचे में अल्पसंख्यक समुदाय के 2 लोगों को नमाज़ अदा करने की फोटो और वीडियो वायलर हो रहे हैं। मामले की जांच चल रही है।

इसके साथ ही राजकुमार पटेल ने कहा कि ताजमहल में केवल शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच में मस्जिद के अंदर नमाज अदा करने की अनुमति दी जाती है। उसके अलावा परिसर में अन्य किसी भी जगह धार्मिक गतिविधियों की अनुमति नहीं है। घटना के बाद हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि भविष्य में इस तरह की कोई घटना न हों।

इससे पहले बीते 26 मई को भी आगरा पुलिस ने ताजमहल परिसर में नमाज अदा करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें तीन लोग हैदराबाद के और एक आजमगढ़ का रहने वाला था। पुलिस ने उस समय उनपर आईपीसी की धारा 153 के तहत मामला दर्ज करते हुए चालान किया था।

वहीं बीते रविवार के घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो शख्स ताजमहल के बगीचे में नमाज पढ़ रहे थे। तभी किसी सैलानी ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। वायरल हो रहे है वीडियो में टोपी पहने शख्स नमाज अदा करते हुए नजर आ रहे हैं।

घटना के बाद से पुरातत्व विभाग और सीआईएसएफ में हड़कंप मच गया। ताजमहल में इस तरह की गतिविधियों को रोकने की जिम्मेदारी सीधे तौर पर एएसआई कर्मचारियों और सीआईएसएफ कर्मियों की है।

वहीं घटना के संबंध में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की नेत्री मीना दिवाकर ने विवाद पर एएसआई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ताजमहल के बाहर धरना दिया और आगरा पुलिस से मांग की कि वीडियो के संबंध में सख्त एक्शन लिया जाए।

टॅग्स :ताज महलASIआगरagar-ac
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभोजशाला मामले में बोले दिग्विजय सिंह, ASI रिपोर्ट में मंदिर का प्रमाण नहीं मिला

ज़रा हटकेवीआईपी की सुरक्षा में CISF कर्मियों द्वारा बहादुरी की घटना

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

कारोबारचेहरे की पहचान करने वाले कैमरे, पूरे शरीर की जांच करने के लिए स्कैनर, सामान की रिमोट व्यूइंग और डिजी यात्रा आधारित प्रवेश?, दिल्ली, मुंबई, गोवा, बेंगलुरु और कोचीन पर विशेष पहल?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी