लाइव न्यूज़ :

यूपी: चोरों ने पीपीई किट पहनकर मोबाइल की दुकान से उड़ा लिये 100 फोन, कारनामा देख पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 20, 2023 10:33 IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ में चोरों के गिरोह ने अपने मंसूबे को कामयाब बनाने के लिए कोरोना महामारी में डॉक्टरों के रक्षा कवच यानी पीपीई किट का इस्तेमाल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मेरठ में चोरों के गिरोह ने चोरी के लिए पीपीई किट का इस्तेमाल कियाचोरों के गिरोह ने मोबाइल की दुकान पर धावा बोला और करीब 100 मोबाइल पर हाथ साफ कर दियाचोरों का गिरोह मोबाइल फोन के शोरूम के बगल के खाली प्लॉट से सेंधमारी करके दाखिल हुआ

मेरठ: चोरी एक गुनाह है और कभी-कभी इस गुनाह को अंजाम देने के लिए चोर एक से एक नये और नायाब तरीकों का इजाद करते हैं। जी हां, उत्तर प्रदेश के मेरठ में चोरों ने अपराध को कुछ इस तरह से अंजाम दिया कि मौके पर पहुंची पुलिस के माथे पर बल आ गया।

मेरठ पुलिस की मानें तो चोरों ने अपने मंसूबे को कामयाब बनाने के लिए कोरोना महामारी में डॉक्टरों के रक्षा कवच यानी पीपीई किट का इस्तेमाल किया है।

पुलिस के अनुसार पीपीई किट पहने चोरों का एक गिरोह ने मेरठ शहर के गंगा नगर इलाके में एक मोबाइल शोरूम को अपना निशाना बनाया और दुकान में रखे करीब 100 मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। खबरों के मुताबिक चोरी गये मोबाइल फोन की कीमत कथित तौर पर 60 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार चोरों का गिरोह बुधवार की रात मोबाइल फोन शोरूम के बगल के खाली प्लॉट से सेंधमारी करके दुकान में दाखिल हुआ और बेहद आराम से अपनी वारदात को अंजाम देकर रफू-चक्कर हो गये।

पुलिस के मुताबिक इस घटना का पता तब चला जब बीते गुरुवार की सुबह मोबाइल शोरूम के मालिक अपनी दुकान पहुंचे और पूरी दुकान को खाली देखा तो उनके होश उड़ गये।

दुकान के मालिक ने बिना देर किये धटना की जानकारी फौरन पुलिस को दी और पुलिस ने भी मामले में तत्परता दिखाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे शोरूम की छानबीन की और खाली प्लाट से की गई सेंधमारी से उस वक्त भौचंक रह गई, जब उसे पता चला कि चोरों ने चोरी को अंजाम देने के लिए कोरोना में डॉक्टरों द्वारा पहने जाने वाले पीपीई कीट का प्रयोग किया है।

इस संबंध में मेरठ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा, "गंगा नगर थाना क्षेत्र में चोरों के गिरोह ने एक वारदात को अंजाम दिया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार चोरों ने दुकान से लगभग 100 मोबाइल फोन चुरा लिये हैं। चोरों में से एक नकाबपोश सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।"

टॅग्स :मेरठउत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?