लाइव न्यूज़ :

यूपी: एसटीएफ ने 1.25 लाख रुपये के इनामिया बदमाश गुफरान को कौशांबी में किया ढेर, हत्या समेत 13 मामलों में थी तलाश

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 27, 2023 11:33 IST

यूपी एसटीएफ ने मंगलवार की सुबह में कौशांबी पुलिस के साथ मिलकर सूबे के दूर्दांत अपराधी गुफरान को मुठभेड़ में मार गिराया।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी एसटीएफ ने कौशांबी में कुख्यात अपराधी गुफरान को मुठभेड़ में मार गिरायामारा गया गुफरान 1.25 लाख का इनामिया था और काफी दिनों से एसटीएफ के रडार पर थागुफरान पर प्रतापगढ़ जिले समेत अन्य जिलों में हत्या की धारा 302 समेत 13 अन्य मामले दर्ज थे

लखनऊ: अपराधियों पर नकेल कसने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब यूपी एसटीएफ ने मंगलवार के कौशांबी पुलिस के साथ मिलकर सूबे के दूर्दांत अपराधी गुफरान को मुठभेड़ में मार गिराया। खबरों के अनुसार पुलिस की गोलियों से मारा गया गुफरान 1.25 लाख का इनामिया था और एसटीएफ काफी दिनों से उसका पीछा कर रही थी।

यूपी पुलिस ने मारे गये अपराधी गुफरान का आपराधिक ब्योरा पेश करते हुए बताया कि उसके खिलाफ प्रतापगढ़ जिले समेत सूबे के कई अन्य जिलों में हत्या की धारा 302 समेत 13 अन्य जघन्य अपराधों में मामले दर्ज थे। फरार गुफरान यूपी पुलिस के लिए भारी सिरदर्द बना हुआ था, इस कारण उसे जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए 1 लाख 25 हजार रुपये का इनाम था।

मुठभेड़ के बाद मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह मुठभेड़ लगभग सुबह 5:00 बजे कौशांबी में हुई। एसटीएफ ने गुफरान को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन आदतन अपराधी गुफरान ने एसटीएफ जवानों पर फायर झोंक दिया।

इसके बाद एसटीएफ के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गुफरान मारा गया। गोलीबारी के बाद जब पुलिस के जवान गुफरान के नजदीक पहुंचे तो उसकी सांसें चल रही थींष पुलिस उसे फौरन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां उपचार के दौरान गुफरान की मौत हो गई।

मालूम हो कि साल 2017 में योगी आदित्यनाथ के सत्ता में संभालने के बाद यूपी पुलिस अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। जिसके कारण यूपी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ों की फेहरिश्त लंबी हो गई है। जानकारी के मुताबिक 2017 के बाद से अब तक 10,900 से अधिक मुठभेड़ हुए हैं। इन मुठभेड़ों में पुलिस के हाथों 185 से अधिक अपराधियों की मौत हुई है। 

टॅग्स :एनकाउंटरकौशाम्बीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?