लाइव न्यूज़ :

यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षाः साल्वर गैंग सदस्य समेत 21 अरेस्ट, बिहार के लोग भी शामिल, सात अभ्यर्थियों से 10-10 लाख रुपये लिए थे, जानिए पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2022 21:23 IST

UP Revenue Lekhpal Recruitment Exam: अयोध्या, अलीगढ़, आगरा, बरेली, मेरठ, गोरखपुर, प्रयागराज, मुरादाबाद, झाँसी, कानपुर नगर, लखनऊ और वाराणसी के कुल 501 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक राजस्व लेखपाल पद पर भर्ती की मुख्य परीक्षा आयोजित हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपकड़े गये लोगों में बिहार के निवासी कुछ सॉल्वर भी शामिल हैं। कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।दिनेश कुमार यादव और सोनू कुमार को गिरफ्तार किया।

लखनऊः  उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित राजस्व लेखपाल की भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर साल्वर बैठाने एवं अन्य माध्यमों से परीक्षा की शुचिता भंग करने वाले अभ्यर्थियों सहित कुल 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

 

पकड़े गये लोगों में बिहार के निवासी कुछ सॉल्वर भी शामिल हैं। मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) ने लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हो जाने का दावा किया है। एसटीएफ के आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि लेखपाल परीक्षा में अनुचित माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ की प्रयागराज इकाई ने साल्वर गिरोह के सरगना विजय कांत पटेल, उसके साथी दिनेश कुमार यादव और सोनू कुमार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पटेल ने राजस्व लेखपाल परीक्षा में कुल सात अभ्यर्थियों से 10-10 लाख रुपये लिए थे और सभी को ब्लूटूथ ईयर बड एवं ब्लूटूथ डिवाइस देकर अभ्यर्थी पुष्पेन्द्र को वाराणसी के उदय प्रताप इण्टर कॉलेज स्थित परीक्षा केन्द्र में और जयसिंह पटेल को कानपुर नगर स्थित श्रीमती माया देवी बालिका इण्टर कालेज को उनके परीक्षा केन्द्र पर भेजा।

उनसे कहा गया कि वे डिवाइस ऑन रखें और सभी प्रश्नों के उत्तर सभी अभ्यर्थियों के अलग-अलग मोबाइल से उनके ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से बताये जायेंगे। सूत्रों ने बताया कि विजय कान्त पटेल की सूचना पर पुष्पेन्द्र और जयसिंह पटेल को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि अयोध्या, अलीगढ़, आगरा, बरेली, मेरठ, गोरखपुर, प्रयागराज, मुरादाबाद, झाँसी, कानपुर नगर, लखनऊ और वाराणसी के कुल 501 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक राजस्व लेखपाल पद पर भर्ती की मुख्य परीक्षा आयोजित हुई।

इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हो जाने का दावा करते हुए एक ट्वीट में कहा ''आज लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया। अब तो लगता है कि अभ्यर्थियों का ये आरोप सच है कि ये सब भाजपा सरकार की ही चाल है जिससे कोई भी परीक्षा पूरी न हो पाए और लोगों को नौकरी न मिले, जिससे युवा, पूँजीपतियों के यहाँ श्रमिक-चपरासी बन के रह जाएं।

भाजपा वेतन-पेंशन के ख़िलाफ़ है।'' एसटीएफ द्वारा जारी बयान के मुताबिक बल की टीमों ने वाराणसी से दिलीप गुप्ता, प्रयागराज से दिनेश कुमार साहू और कानपुर से करण कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा लखनऊ से रूपेश कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहे पटना निवासी सॉल्वर राजू कुमार, लखनऊ से ही अभ्यर्थी अमित यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहे पटना निवासी सॉल्वर संजय कुमार यादव तथा मुरादाबाद से अभ्यर्थी संदीप कुमार और उसके स्थान पर परीक्षा दे रहे सॉल्वर मोहित को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा मुरादाबाद से ही अभ्यर्थी आर्यन के स्थान पर परीक्षा दे रहे सॉल्वर रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही साल्वरों को लाने और उन्हें बैठाने के आरोप में नीरज नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा वाराणसी के चेतगंज स्थित एक परीक्षा केंद्र से अभ्यर्थी कृष्णा यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहे सॉल्वर राज नारायण यादव को गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ ने बरेली के बिहारीपुर सिविल लाइन स्थित एक परीक्षा केंद्र से अभ्यर्थी रिंकू के स्थान पर परीक्षा दे रहे बिहार के नालंदा जिले के निवासी राजीव कुमार को गिरफ्तार किया। इसके अलावा लेखपाल भर्ती कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने के एक मामले में सलीम नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए गैंग लीडर, उसके साथियों, अभ्यर्थियों तथा सॉल्वर के संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है और गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में सूचना इकट्ठा की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशबिहारयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप