लाइव न्यूज़ :

यूपी पुलिस उस्मान को जिंदा पकड़ना चाहती थी, फायर झोंकने पर कर दिया एनकाउंटर, 50 हजार का इनामिया बदमाश था

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 6, 2023 13:48 IST

यूपी के प्रयागराज में हुए उस्मान मुठभेड़ के बाद एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि मारा गया अपराधी विजय उर्फ उस्मान बेहद शातिर हिस्ट्रीशीटर था। उसने न केवल उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम दिया था बल्कि उसके गुनाहों की लिस्ट बेहद लंबी है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस भगोड़े अपराधी उस्मान को जिंदा पकड़ना चाहते थे, एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया उस्मान को जिंदा पकड़ कर पुलिस उमेश पाल हत्याकांड के असल तह तक पहुंचना चाहती थी लेकिन उस्मान ने पुलिस दल पर हमला किया, इस कारण पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने वाले कुख्यात हत्यारे विजय उर्फ उस्मान को मुठभेड़ में मार गिराये जाने के बाद यूपी पुलिस ने बयान जारी करके बताया है कि वो भगोड़े अपराधी उस्मान को जिंदा पकड़ना चाहते थे ताकि उससे उमेश पाल हत्याकांड के असल तह तक पहुंच सकें लेकिन चूंकि उसने पुलिस दल पर हमला कर दिया। इस कारण पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया।

उस्मान मुठभेड़ के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के अतरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि मारा गया अपराधी विजय उर्फ उस्मान बेहद शातिर हिस्ट्रीशीटर था। उसने न केवल उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम दिया था बल्कि उसके गुनाहों की लिस्ट बेहद लंबी है।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिस टीम का पूरा प्रयास था उस्मान की गिरफ्तारी हो सके ताकि उमेश पाल हत्याकांड की विवेचना में उससे पूछताछ करके उनके इरादों की पड़ताल हो सके लेकिन उस्मान ने पुलिस टीम को देखते ही गोली चलानी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को आत्मरक्षा में फायर झोंकना पड़ा और प्रयागराज सहित अन्य जनपदों के लिए सिरदर्द बना उस्मान मारा गया।

पत्रकारों के पुलिस मुख्यालय लखनऊ में बात करते हुए प्रशात कुमार ने कहा कि उमेश पाल हत्याकांड में हमारी विवेचना जारी है। हत्यारों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस फरार आरोपियों पर करीबी निगाह बनाये हुए है और जो भी नामजद हत्यारों को शरण देने का कार्य करेगी, पुलिस उनके खिलाफ भी कानून सम्मत कड़ी कार्रवाई करेगी।

मालूम हो कि बसपा के तत्कालीन विधायक राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह रहे उमेश पाल की बीते 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज स्थित सुलेम सराय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल बाहुबली अतीक अहमद के खिलाफ राजू पाल हत्याकांड में गवाह था।

इससे पहले 27 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड के बाद मामले में एक अन्य आरोपी अरबाज को यूपी पुलिस ने धूमनगंज स्थित नेहरू पार्क में हुए एनकाउंटर में मार गिराया था। बताया गया कि उमेश पाल की हत्या में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल हुआ था, उसे अरबाज ही चला रहा था। वहीं आज सुबह में करीब पांच-साढ़े पांच बजे कौंधियारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने विजय उर्फ उस्मान को ढेर कर दिया। उस्मान 50 हजार का इनामिया बदमाश था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशADGक्राइमप्रयागराजएनकाउंटरencounter
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?