लाइव न्यूज़ :

अनूपशहर में 40 वर्षीय पिता ने 13 साल की नाबालिग बेटी की दुपट्टे से गला घोंटकर मारा और बांदा में शराब के नशे में बेटे अनिल निषाद ने हंसिया से हमला कर पिता को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2025 13:04 IST

लड़की की पहचान अनूपशहर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा और बिचौला गांव निवासी अजय शर्मा की बेटी सोनम (13) के रूप में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देनहर पर बने पुल के नीचे झाड़ियों में स्कूली पोशाक में एक लड़की का शव पड़ा है। स्कूल से घर लाते समय बेटी को खेत में ले गया और दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। लड़की पिछले कुछ दिनों से घर से पैसे चुरा रही थी, जिससे पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था।

बुलंदशहरः अनूपशहर थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तेजवीर सिंह ने बताया कि शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि जिले के अनूपशहर थाना क्षेत्र में नहर पर बने पुल के नीचे झाड़ियों में स्कूली पोशाक में एक लड़की का शव पड़ा है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। लड़की की पहचान अनूपशहर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा और बिचौला गांव निवासी अजय शर्मा की बेटी सोनम (13) के रूप में हुई।

पुलिस को लड़की के पिता से पूछताछ में पता चला कि वह स्कूल से घर लाते समय बेटी को खेत में ले गया और दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, पिता से पूछताछ करने पर पता चला कि लड़की पिछले कुछ दिनों से घर से पैसे चुरा रही थी, जिससे पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था।

उप्र के बांदा में शराब के नशे में बेटे ने पिता की हत्या कर दी, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गिरवां थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में शुक्रवार को विवाद के दौरान शराब के नशे में एक युवक ने अपने पिता पर हंसिया से हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नरैनी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) कृष्ण कांत त्रिपाठी ने बताया कि गिरवां थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में शुक्रवार दोपहर शराब के नशे में विवाद के दौरान अनिल निषाद (22) ने अपने पिता बब्बू निषाद (45) के हाथ और पेट पर हंसिया से कई बार प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस बब्बू निषाद को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सीओ ने बताया कि गिरवां पुलिस ने इस सिलसिले में हत्या का मामला दर्जकर आरोपी बेटे अनिल निषाद को गिरफ्तार कर लिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आगे की कार्यवाही कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली