लाइव न्यूज़ :

यूपी: शख्स को कुत्तों ने दौड़ाया तो उसे चोर समझ लोगों ने कर दिया आग के हवाले, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 20, 2019 04:50 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में कुत्तों के डर से एक घर में घुसे एक दलित व्यक्ति को चोर समझकर आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने शुक्रवार को बताया कि 18/19 जुलाई की रात करीब दो बजे देवा थाना क्षेत्र में सुजीत कुमार नामक व्यक्ति अपने ससुराल जा रहा था, इसी बीच रास्ते में उसे आवारा कुत्तों ने दौड़ा दिया।

उन्होंने बताया कि कुत्तों से बचने के लिये सुजीत एक घर में घुस गया और वहां मौजूद लोगों ने उसे चोर समझकर न सिर्फ मारापीटा बल्कि उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।

इस घटना में उसकी पीठ जल गयी। उसे लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जाती है। तोमर ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनमें से श्रवण और उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाकी अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमबाराबंकीup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं