लाइव न्यूज़ :

UP: मुरादाबादी कारोबारी ने SDM पर लगाया गंभीर आरोप, कहा 2.68 लाख का फर्नीचर खरीदा, पैसे मांगने पर धमकाया-बुलडोजर से गिरवाया घर की दीवार

By आजाद खान | Updated: July 16, 2022 15:15 IST

पीड़ित द्वारा पैसे मांगने पर एसडीएम के साथ उसके चपरासी ने भी धमकाया है। एसडीएम की चपरासी ने कहा, 'चुप हो जाओ नहीं तो बर्बाद कर दिए जाओगे।'

Open in App
ठळक मुद्देमुरादाबाद के एक कारोबारी ने एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाए है। एसडीएम पर फर्नीचर खरीदने के बाद पैसे नहीं देने का आरोप लगा है। पीड़ित के पैसे मांगने पर एसडीएम द्वारा धकमकी देने और घर पर बुलडोजर भेजने की भी बात सामने आई है।

लखनऊ: यूपी के मुरादाबाद में एक एसडीएम पर यह आरोप लगा है फर्नीचर खरीदने पर कारोबारी द्वारा पैसे मांगने पर एसडीएम ने उसके घर पर बुलडोजर भेजवा दिया है। बताया जा रहा है कि एसडीएम ने कथित तौर पर कुल 2.68 लाख का फर्नीचर खरीदा था और जब पैसे देने का समय आया तो वे इस बात से मुकर गए। 

यही नहीं एसडीएम और उनके चपरासी को पीड़ित को धमकाने का भी आरोप लगा है। पीड़ित द्वारा सीएम पोर्टल पर शिकायत करने के बाद इस मामले की जांच की जा रही है। मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, आरोपी एसडीएम ने पीड़ित जाहिद अहमद के शो रूम से जनवरी में 1.48 लाख रुपए के फर्नीचर ले गए थे। इसके बाद जुलाई में एसडीएम दोबारा पीड़ित के शो रूम में आए और इस बार 1.19 लाख रुपए का बिल बना था। 

एसडीएम ने इस फर्नीचर को उनकी बेटी हरदोई के डिप्टी जेलर अलका वर्मा को भेजने को कहा जिसे पीड़ित ने भेज दिया था। इसके बाद इन दोनों बिल को लेकर जब जाहिद अहमद एसडीएम के पास गए और पैसे मांगे तो उन्होंने फर्नीचर लेने की बात से इन्कार कर दिया और बर्बाद करने की धमकी दे डाली। 

शिकायत करने पर एसडीएम की चपरासी ने भी दी धमकी

पीड़ित जाहिद अहमद ने बताया कि जब वे इस मामले की शिकायत बड़े अधिकारियों से की तो इसके बाद एसडीएम के चपरासी ने भी उन्हें धमकी दे डाली थी। एसडीएम की चपरासी ने कहा, 'चुप हो जाओ नहीं तो बर्बाद कर दिए जाओगे।' इस तरीके से बात आगे नहीं बढ़ने के लिए पीड़ित को धमकाया जा रहा था। 

एसडीएम ने पीड़ित के घर भेजा बुलडोजर

मामले में पीड़ित जाहिद अहमद ने यह आरोप लगाया है कि इस घटना के बाद 12 जुलाई को उनका घर गिराने के लिए एसडीएम ने तहसीलदार को भेजा और साथ में बुलडोजर भी भेजा था। आरोप है कि बुलडोजर ने घर की एक दीवार भी गिरा दी है। 

अन्त में गुरुवार को पीड़ित ने फिर से सीएम पोर्टल पर इसकी शिकायत की जिसके बाद आरोपी एसडीएम के खिलाफ की गई शिकायत पर कमिश्नर आन्‍जनेय कुमार ने संज्ञान लिया और डीएम को जांच के निर्देश दिए। मामले में एक हफ्ता में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। 

प्रियंका गांधी ने भी कसा है तंज

मामले में बोलते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है और योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, "अगर बुलडोजर कानून, कानून के राज की जगह ले लेता है, तो कानून के राज में इस तरह की गिरावट तय है।"

टॅग्स :क्राइमSDMउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीयोगी आदित्यनाथकांग्रेसप्रियंका गांधीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला