लाइव न्यूज़ :

यूपी में 'शाहरुख खान' के साथ हुई मॉब लिंचिंग, 30 लोगों पर FIR दर्ज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 30, 2018 18:14 IST

बरेली जिले के भोलापुर हिंडोलिया गांव में शाहरुख खान नाम के युवक को भैंस की चोरी के शक में भीड़ ने बुरी तरीके से पिटाई किया। बताया जा रहा है कि भीड़ से बचाने के बाद युवक जीवित था लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Open in App

नई दिल्ली, 30 अगस्त: देश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।  रोजना कोई ऐसा शख्स जो मॉब भीड़ का शिकार हो रहा है जो प्रशासन की लचर व्यवस्था का प्रमाण दे रहा है। ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के बरेली से आ रही है। बरेली में एक मुस्लिम युवक को भीड़ ने चोरी के शक में बुरी तरीके से पिटाई की।  हालांकि भीड़ ने इतनी तरह से पीट की अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक को लगभग 50 गांववालों ने मिलकर पिटाई की है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बरेली जिले के भोलापुर हिंडोलिया गांव में शाहरुख खान नाम के युवक को भैंस की चोरी के शक में भीड़ ने बुरी तरीके से पिटाई किया। बताया जा रहा है कि भीड़ से बचाने के बाद युवक जीवित था लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोप है कि गांव में शाहरुख खान के साथ तीन युवक भैंस चोरी करने आए थे। बताया जा रहा है कि शारुख खान ग्रामीणों के हत्थे चढ़ और बाकी तीन लोग भाग गए। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप का माहौल पैदा हो गया है।  पुलिस ने मामले को संज्ञान में लते हुए 30 लोगों पर FIR  दर्ज किया।   

बुधवार को बरेली जिले के भोलापुर हिंडोलिया गांव में लिंचिंग की इस घटना से हड़कंप मच गया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शाहरुख खान नाम के युवक को जब भीड़ से बचाया गया, उस वक्त वह जीवित था लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोप है कि शाहरुख के साथ तीन अन्य लोग गांव से एक भैंस चुराने की कोशिश कर रहे थे। इसकी भनक लगने पर काफी तादाद में ग्रामीणों ने उन सभी को घेर लिया। इस दौरान तीन अन्य शख्स वहां से भागने में कामयाब रहे, लेकिन शाहरुख को भीड़ ने पकड़ लिया। 

इस मामले में पुलिस ने 30 गांववालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, शाहरुख के भाई वसीम खान ने बताया कि मंगलवार को रात 10 बजे शाहरुख ने अपनी चाची के यहां जाने की जिद की। मेरे मां-बाप ने उस वक्त उसे घर से बाहर जाने से रोका, क्योंकि इतनी रात में घर से जाना सुरक्षित नहीं था। कुछ समय बाद उसके कुछ दोस्त आए और वह उनके साथ बाहर निकल गया। शाहरुख ने हमसे यह वादा किया था कि वह ज्यादा दूर तक नहीं जाएगा।' 

बरेली के एसपी अभिनंदन ने मीडिया को बता कि बुधवार को करीब रात 3 बजे गजेंद्र पाल के घर भैंस चुराने की कोशिश कर रहे थे। अचानक से गजेंद्र ने शोर मचाया और इसके बाद 50 गांववालों ने मिलकर उसकी पिटाई की। शाहरुख के साथी वहां से फरार होने में कामयाब रहे, जबकि शाहरुख भीड़ के चंगुल में फंस गया। ग्रामीणों ने उसकी कई घंटे तक पिटाई की। हमने भीड़ के कब्जे से उसे सुबह 6 बजे के करीब छुड़ाया और अस्पताल लेकर गए। लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।' 

टॅग्स :मॉब लिंचिंगउत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने