लाइव न्यूज़ :

यूपी: मौलवी ने 'बाबरी का बदला' लेने के लिए सोशल मीडिया पर की उकसाने वाली पोस्ट, एटीएस ने किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 4, 2024 12:06 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने बुधवार देर रात अयोध्या में राम मंदिर से संबंधित "भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट" के लिए एक मौलवी को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी एटीएस ने मौलवी को किया पकड़ा, सोशल मीडिया पर राम मंदिर से संबंधित किया था भड़काऊ पोस्टआरोपी कथित तौर पर बाबरी विध्वंस का बदला लेने के लिए लोगों को उकसाने का प्रयास कर रहा थागिरफ्तार आरोपी का नाम जिब्रान मकरानी और वह झांसी का रहने वाला है

लखनऊ:उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने बुधवार देर रात अयोध्या में राम मंदिर से संबंधित "भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट" के लिए एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक झांसी के रहने वाले एक 24 साल के मौलवी ने एक पोस्ट की, जिसमें उसने कथित तौर पर बाबरी विध्वंस का बदला लेने के लिए लोगों को उकसाने का प्रयास किया था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के सोशल पोस्ट से जाहिर हो रहा था कि वो धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना चाहता है। गिरफ्तार आरोपी ने झांसी के एक मदरसे से हाफिज का कोर्स किया है।

समाचार वेबसाइट फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी की पहचान झांसी के मुकरयाना निवासी जिब्रान मकरानी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने झांसी के एक मदरसे से हाफिज का कोर्स किया है।

महानिदेशक प्रशात कुमार ने कहा कि 22 जनवरी को राम मंदिर में राम लला के अभिषेक समारोह से पहले गहन साइबर गश्त के दौरान विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को स्कैन करते समय एटीएस को आरोपी जिब्रान मकरानी की एक पोस्ट दिखाई दी।

उन्होंने कहा एटीएस ने मामले की पड़ताल शुरू की तो उसे आरोपी जिब्रान द्वारा अन्य लोगों के साथ साझा किए गए कई आपत्तिजनक पोस्ट और स्क्रीनशॉट मिले, जो लोगों को सीधे तौर पर बाबरी मस्जिद के विध्वंस का बदला लेने के लिए उकसा रहे थे।

एडीजी प्रशांत कुमार ने आगे कहा कि एटीएफ द्वारा बेहद गहन पड़ताल करने के बाद आरोपी के खिलाफ धर्म के आधार पर दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153-ए और दो वर्गों के बीच नफरत और दुश्मनी को बढ़ावा देने वाले बयानों के लिए 505 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और फिर उसकी गिरफ्तारी की गई।

पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि एटीएस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य इलेक्ट्रॉनिक चैनलों पर किए गए पोस्ट पर चौबीसों घंटे बहुत ही गहनता से नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि साइबर गश्त के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई पोस्ट आपत्तिजनक पाए गए, जिन्हें सोशल साइट्स के हटा दिया गया है और साथ ही उस सोशल प्लेटफॉर्म के उपयोगकर्ताओं के खाते को भी ब्लॉक कर दिए गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमराम मंदिरअयोध्याBabri Masjid
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?