लाइव न्यूज़ :

यह घिनौना और गंभीर अपराध, यूपी सरकार ने आशीष मिश्रा की जमानत याचिका का सुप्रीम कोर्ट में किया विरोध

By अनिल शर्मा | Updated: January 19, 2023 14:04 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस की प्राथमिकी के अनुसार, एक एसयूवी ने चार किसानों को कुचल दिया था, जिसमें आशीष मिश्रा भी सवार था। घटना से आक्रोशित किसानों ने एसयूवी के चालक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर पीट पीटकर जान ले ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सरकार ने कहा कि यह एक गंभीर व घिनौना अपराध है और इससे समाज में गलत संदेश जाएगा। तीन अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में उस समय हुई हिंसा में आठ लोग मारे गए थे।

नयी दिल्लीः लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत याचिका का गुरुवार विरोध करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि यह अपराध घिनौना एवं गंभीर है। उत्तर प्रदेश की अतिरिक्त महाधिवक्ता गरिमा प्रसाद ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जे. के. माहेश्वरी की पीठ से कहा कि अपराध गंभीर है। गौरतलब है कि गुरुवार उच्चतम न्यायालय ने आशीष की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

आशीष मिश्रा केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे हैं। गरिमा प्रसाद ने कहा, ‘‘ यह एक गंभीर व घिनौना अपराध है और इससे समाज में गलत संदेश जाएगा।’’ आशीष मिश्रा के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि उनका क्लाइंट पिछले एक साल से जेल में है।  उन्होंने कहा कि इस मामले में 400 से ज्यादा गवाह हैं जिनका बयान होना बाकी है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए तो पांच साल तक ट्रायल ही चलेगा। रोहतगी ने कहा कि आशीष मिश्रा को एक बार जमानत मिली फिर उच्चतम न्यायालय ने जमानत खारिज कर दी थी। 

गौरतलब है कि तीन अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में उस समय हुई हिंसा में आठ लोग मारे गए थे, जब किसान क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का विरोध कर रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस की प्राथमिकी के अनुसार, एक एसयूवी ने चार किसानों को कुचल दिया था, जिसमें आशीष मिश्रा भी सवार था। घटना से आक्रोशित किसानों ने एसयूवी के चालक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर पीट पीटकर जान ले ली थी। हिंसा में एक पत्रकार भी मारा गया था। 

यूपी चुनाव के बाद आशीष मिश्रा को जमानत दे दी गई थी। मामला उच्चतम न्यायालय पहुंचा तो उसने आशीष की जमानत रद्द कर दी थी। इसके बाद मामले को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दिया और इसपर सिरे से विचार करने को कहा। वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी जमानत रद्द कर दी। आशीष मिश्रा ने फिर जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :आशीष मिश्राUttar Pradesh Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार ने की न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि, मजदूरों के लिए बड़ी राहत

भारतUP Budget 2026: सीएम योगी के शासन का 10वां बजट पेश, रोजगार, विकास पर फोकस

भारतBareilly City Magistrate Suspended: अलंकार अग्निहोत्री को इस्तीफा देने के बाद किया गया निलंबित, जांच के घेरे में आया सरकारी अधिकारी

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी