लाइव न्यूज़ :

यूपी: पंचायत के फैसले के बाद लड़की ने लगाई आग, भाई ने की शिकायत- रिश्तेदार ने रेप के बाद बहन को जिंदा जलाया

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 15, 2019 14:08 IST

डीएम संजीव सिंह ने कहा, ''प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की और आरोपी पिछले दो वर्षों से संबंध में थे, जिसे लेकर शनिवार को पंचायत बैठाई गई थी। दोनों एक दूसरे से दूर रहने के लिए निर्देश दिया गया था। दुखी होकर लड़की ने खुद को आग लगा ली। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।''

Open in App
ठळक मुद्देलड़की के भाई ने पुलिस में जो प्राथमिकी दर्ज कराई है, उसमें कहा गया है कि रिश्तेदार ने उसकी बहन का शुक्रवार को बलात्कार किया और अगले दिन उसको आग के हवाले कर दिया।फिलहाल लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसका शरीर 70 फीसदी तक झुलस चुका है। कानपुर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की लड़की के जलने की जिस घटना को उन्नाव कांड के जैसा करार दिया जा रहा है, असल में, उसकी एकदम अलग कहानी सामने आ रही है। बता दें कि 18 वर्ष की एक लड़की ने रिश्तेदार के साथ संबंध रखने को लेकर सुनाए गए पंचायत के फैसले के बाद कथित तौर पर खुद को आग लगा ली।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, पंचायत ने लड़की और उसके 25 वर्षीय रिश्तेदार को संबंध खत्म करने का निर्देश सुनाया था। पंचायत ने यह भी कहा था कि जब तक लड़की की शादी नहीं हो जाती, उसका रिश्तेदार गांव से दूर रहेगा। 

हालांकि, लड़की के भाई ने पुलिस में जो प्राथमिकी दर्ज कराई है, उसमें कहा गया है कि रिश्तेदार ने उसकी बहन का शुक्रवार को बलात्कार किया और अगले दिन उसको आग के हवाले कर दिया।

फिलहाल लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसका शरीर 70 फीसदी तक झुलस चुका है। कानपुर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। रिश्तेदार फरार बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धार 376 (रेप) और 307 (जान से मारने की कोशिश करना) में मामला दर्ज किया है।

प्रयागराज मंडल के एसपी, एडीजी और डीआईजी और फतेहपुर के डीएम संजीव सिंह ने क्रमश: गांव का दौरा किया, उन्होंने कहा कि लड़की ने तब खुद को आग ली जब पंचायत ने अपना फैसला सुनाया, जिसमें रिश्तेदार, उसके माता-पिता और अन्य गांव वाले मौजूद थे। 

डीएम संजीव सिंह ने कहा, ''प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की और आरोपी पिछले दो वर्षों से संबंध में थे, जिसे लेकर शनिवार को पंचायत बैठाई गई थी। दोनों एक दूसरे से दूर रहने के लिए निर्देश दिया गया था। दुखी होकर लड़की ने खुद को आग लगा ली। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।''

उन्होंने आगे कहा, ''पंचायत में फैसला लिया गया कि जब तक कि लड़की की शादी नहीं हो जाती, आरोपी गांव से दूर रहेगा। लोग तब तक तितर-बितर भी नहीं हुए थे कि सुबह के करीब दस बजे लड़की अपने घर चली गई। जो लोग पंचायत में मौजूद थे, उन्होंने अचानक लड़की के घर से धुआं उठते हुए देखा। वे घर की तरफ दौड़े जहां लड़की आग की लपटों से घिरी थी। उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गाया।''

प्रयागराज मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुजीत पांडेय ने कहा, ''जब लड़की चली गई तो पंचायत खत्म हो गई या होने वाली थी। जब लोगों ने उसके घर से धुआं उठते हुए देखा तो उसकी मां और कुछ महिलाएं दौड़ीं जहां वह जल रही थी। आग बुझाई गई। हमें बताया गया है कि जब आग लगी, तब आरोपी और उसके माता-पिता पंचायत में मौजूद थे। हम इसकी जांच करेंगे।"

पुलिस के द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, लड़की के भाई ने शुरू में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि रिश्तेदार ने बहन के साथ बलात्कार किया और उसने खुद को आग लगा ली लेकिन जब जांच शुरू हुई तो उसने एक और शिकायत दर्ज कराई कि उसके रिश्तेदार ने भी उसे आग लगाई। 

बयान में कहा गया, ''आरोपी शादी करने के लिए राजी था लेकिन दोनों परिवारों वे मना कर दिया क्योंकि दोनों रिश्तेदार थे। दोनों को कसम दिलाई गई कि वे फिर कभी नहीं मिलेंगे।''

प्रयागराज रेंज के डीआईजी कविंद्र प्रसाद सिंह ने दावा किया कि प्ररंभिक जांच में पता चला कि युवक निर्दोष है और उसे जांच के बाद की गिरफ्तार किया जाएगा। 

इसी बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ट्वीट कर पीएम मोदी से महिला सुरक्षा को लेकर चुप्पी तोड़ने को कहा। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपगैंगरेपGang rape
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी