लाइव न्यूज़ :

यूपी: महिला के साथ गैंगरेप, होटल में वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपी समेत एक महिला गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 13, 2023 11:24 IST

उत्तर प्रदेश के आगरा के एक होटल में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा के एक होटल में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गयापीड़िता उसी होटल में काम करती थी, जहां उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया आरोपियों ने महिला के साथ न केवल गैंगरेप किया बल्कि उसके साथ मारपीट भी की

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा के एक होटल में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने इस अपराध के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस जघन्य वारदात का पता उस वक्त चला, जब पुलिस अधिकारियों के पास पीड़िता का फोन आया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने कहा कि उन्हें शनिवार देर रात पीड़िता का फोन आया, जिसके बाद वे होमस्टे होटल पहुंचे और पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया।

इस संबंध में सहायक आयुक्त अर्चना सिंह ने कहा, ''शनिवार की रात ताजगंज पुलिस थाने को सूचना मिली कि उसके अधिकार क्षेत्र में चलने वाले एक रिच होमस्टे में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। आरोपियों ने महिला के साथ न केवल गैंगरेप किया बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।'' 

आगरा पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलने के बाद इस अपराध के संबंध में एक महिला समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता उसी होटल में काम करती थी, जहां उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के संबंध में कथिततौर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुरुषों के समूह द्वारा पीड़िता के साथ अमानवीय कृत्य करते हुए दिखाया गया है।

आगरा सदर की सहायक पुलिस आयुक्त अर्चना सिंह ने कहा, "घटना के बाद चार पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"

पुलिस ने कहा कि मामले में आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, मारपीट और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

टॅग्स :गैंगरेपरेपआगरउत्तर प्रदेशPoliceक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए