लाइव न्यूज़ :

यूपी: दलित छात्र के मूंछ रखने से आपत्ति, जबरन मुंडवा कर वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, मामला दर्ज

By वैशाली कुमारी | Updated: July 24, 2021 13:02 IST

कथित तौर पर 'उच्च जाति' के कुछ लोगों लोगों ने दलित युवक को एक स्थानीय सैलून में ले जाकर वहां ज़बरन नाई से अपनी मूंछें मुंडवाने के लिए "मजबूर" किया गया, जबकि पूरे प्रकरण की वीडियो-ग्राफी भी की गई और बाद में इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे20 वर्षिय दलित युवक की शिकायत के अनुसार घटना 18 जुलाई की सुबह बड़गांव थाना क्षेत्र के शिमलाना गांव में हुईयुवक का कहना है कि उन लोगों ने उसके साथ मारपीट कीउसे एक स्थानीय सैलून में ले गया, जहां उसे नाई द्वारा अपनी मूंछें मुंडवाने के लिए "मजबूर" किया गया

सहारनपुर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में "उच्च जाति" के लोगों के एक समूह द्वारा एक दलित युवक से कथित तौर पर जबरन मूंछें मुंडवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने उस नाई के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। 

20 वर्षिय दलित युवक की शिकायत के अनुसार घटना 18 जुलाई की सुबह बड़गांव थाना क्षेत्र के शिमलाना गांव में हुई जब उसी गाँव के छह ऊंची जाति के लोगों ने उसे पकड़ लिया और गालियां दीं, युवक का कहना है कि उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसे एक स्थानीय सैलून में ले गया, जहां उसे नाई द्वारा अपनी मूंछें मुंडवाने के लिए "मजबूर" किया गया।

जबकि पूरे प्रकरण की वीडियो-ग्राफी की गई और बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया। युवक द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148 (दोनों दंगे से संबंधित), 323 (चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करना) और 506 (आपराधिक) के तहत शिकायत के बाद गुरुवार को बड़गांव पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने बताया कि नाई समेत सात आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल शर्मा ने कहा, "घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई

जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके शिमलाना गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसके साथ मारपीट की।" शर्मा ने कहा, "कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसहारनपुरup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला