लाइव न्यूज़ :

यूपी: बरेली में दबंगों की पिटाई से हुई दलित की मौत, बेटे के जन्म पर जबरन मांग रहे थे शराब-मुर्गे की दावत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 3, 2023 13:08 IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में दबंगों ने दलित युवक सचिन की महज इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने बेटे के जन्म के बाद आरोपियों को शराब-मुर्गे की पार्टी नहीं दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बरेली में दबंगों ने दलित युवक सचिन की इस कदर पिटाई की कि उसकी मौत हो गई शराब-मुर्गे की पार्टी न मिलने से नाराज आरोपियों ने दलित युवक पर लोहे की रॉड से हमला कियामृतक और आरोपी एक ही गांव के हैं, पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया, एक आरोपी अब भी फरार

बरेली:उत्तर प्रदेश के बरेली में दबंगों ने एक दलित की इस कदर पिटाई की कि उनकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार दबंगों ने दलित युवक सचिन को महज इसलिए मार-मारकर अधमरा कर दिया क्योंकि उसने बेटे के जन्म के बाद आरोपियों को शराब-मुर्गे की पार्टी नहीं दी थी।

पुलिस के अनुसार इस बर्बर हत्याकांड में चाल लोग शामिल थे, जिन्होंने लोहे की छड़ों से सचिन की तब तक पिटाई की, जब तक कि वो मरने की हालत में नहीं पहुंच गया। समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार मृतक सचिन की उम्र महज 24 साल थी लेकिन दबंगों की सनक के कारण उसे जान से हाथ धोना पड़ा।

इस संबंध में बरेली पुलिस ने बताया कि पिटाई के बाद सचिन को बेहद गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जब दबंग मुर्गा पार्टी न देने और शराब न पिलाने के लिए उसकी पिटाई कर रहे थे तो वह उनसे कह रहा था कि उसके पास पार्टी के लिए पैसा नहीं है, अगर होता तो वह जरूर देता लेकिन दबंगों को उसकी गरीबी पर भी तरस नहीं आया और मारते-मारते उसकी जान ले ली।

घटना के विषय में बरेली के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि यह घटना बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के पिपरथरा गांव की है। जहां के रहने वाले दलित शख्स सचिन पर 11 जुलाई को कथित दबंगों द्वारा पार्टी न देने के कारण जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल सचिन को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बीते मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने सचिन की मौत के बाद उसकी मां की शिकायत पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों में विशाल, अक्कू, आकाश और कल्लू का नाम शामिल है।

पुलिस अधिकारी ने राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बाद अक्कू, आकाश और कल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन विशाल अब भी फरार चल रहा है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारी ने मृतक की मां की ओर से दर्ज कराई गई एपआईआर के हवाले से बताया कि 11 जुलाई को विशाल, अक्कू, आकाश और कल्लू लोहे की रॉड से लैस होकर सचिन के घर में घुसे और उससे बेटे के जन्म पर शराब-मुर्गे की पार्टी देने के लिए दबाव देने लगे।

लेकिन सचिन ने आरोपियों को अपनी गरीबी का हवाला देते हुए पार्टी देने से मना कर दिया तो उसकी लोहे की रॉड से इस कदर पिटाई की कि अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

टॅग्स :बरेलीBareilly Policeक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम