लाइव न्यूज़ :

UP Crime: वाराणसी में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक बलात्कार, अब तक 12 हो चुके हैं गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: April 10, 2025 17:24 IST

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कई आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर वाराणसी में कई स्थानों पर सामूहिक बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को सामूहिक बलात्कार के सिलसिले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गयाजिससे गिरफ्तारियों की कुल संख्या 12 हो गई हैआरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाकर वाराणसी में कई स्थानों पर किया गैंगरेप

UP Crime: वाराणसी पुलिस ने बुधवार को 19 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के सिलसिले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिससे गिरफ्तारियों की कुल संख्या 12 हो गई है। पुलिस ने बताया कि युवती दो सप्ताह पहले लापता हो गई थी और पिछले सप्ताह उसका पता चला।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कई आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर वाराणसी में कई स्थानों पर सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता और उसके परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 7 अप्रैल को संबंधित थाने में 12 नामजद और 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

वाराणसी की सहायक पुलिस अधीक्षक नीतू ने बताया, "इससे पहले नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था और आज तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया, जिससे गिरफ्तारियों की कुल संख्या 12 हो गई। इनमें से 10 का नाम प्राथमिकी में दर्ज है, जबकि अन्य दो की भूमिका जांच के दौरान सामने आई।"

पुलिस ने बताया कि कुछ और लोगों की भूमिका की जांच अभी भी जारी है। पीड़िता की मेडिकल जांच पूरी हो चुकी है और मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने उन्हें बताया कि वह गिरफ्तार किए गए 12 लोगों में से कुछ को जानती है - सभी की उम्र बीस साल के आसपास है।

पुलिस उन जगहों से सीसीटीवी फुटेज हासिल करने की भी कोशिश कर रही है, जहां पीड़िता ने दावा किया है कि आरोपियों ने उसका अपहरण किया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "पीड़िता उन जगहों की पहचान नहीं कर पाई है, जहां उसे ले जाया गया था।"

पुलिस के अनुसार, महिला के पिता ने 4 अप्रैल को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी 19 वर्षीय बेटी 29 मार्च से लापता है। उसी शाम पुलिस ने वाराणसी में महिला का पता लगा लिया।

अगले दिन यानी 5 अप्रैल को महिला अपने माता-पिता के साथ स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंची और एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और उसे गलत तरीके से बंधक बनाया गया। उसकी शिकायत के आधार पर, सामूहिक बलात्कार और आपराधिक कारावास के आरोपों सहित संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

अपने बयान में महिला ने आरोप लगाया कि कुछ आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ दिया और बाद में उसे वाराणसी में एक होटल और एक कैफे सहित कई स्थानों पर ले जाया गया, जहां उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया।

टॅग्स :यूपी क्राइमरेपवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम