लाइव न्यूज़ :

यूपी: भाजपा विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी हुईं गुमशुदा, पुलिस जुटी तलाश में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 1, 2023 14:17 IST

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी पुष्पा वर्मा अचानक घर से लापता हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक की पत्नी हुईं लापता भाजपा विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी पुष्पा वर्मा मंगलवार की सुबह घर से गायब हो गईंउनके लापता होने की रिपोर्ट विधायक सीताराम वर्मा के बेटे पंकज कुमार ने थाने में दर्ज कराई है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी पुष्पा वर्मा अचानक घर से लापता हो गई हैं। खबरों के मुताबिक 65 साल की पुष्पा वर्मा बीते मंगलवार की सुबह ग़ाज़ीपुर स्थित आवास से गायब हो गईं हैं।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पुष्पा वर्मा के लापता होने की रिपोर्ट विधायक सीताराम वर्मा के बेटे सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज कुमार ने गाजीपुर थाने में दर्ज कराई है। चूंकि मामला हाईप्रोफाइल है, इस कारण सुल्तानपुर पुलिस फौरन अलर्ट मोड पर आ गई और गुमशुदा पुष्पा वर्मा की तलाश के लिए एक-दो नहीं बल्कि छह पुलिस की टीमें का गठन कर दिया है।

इसके अलावा क्राइम ब्रांच और एसटीएफ को भी विधायक वर्मा की पत्नी के गायब होने के केस में लगाया गया है। इस संबंध में सुल्तानपुर उत्तरी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त कासिम आबिदी ने कहा कि लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा का आवास गाजीपुर सेक्टर 8 में है, जहां उनकी पत्नी पुष्पा वर्मा अपने परिवार के साथ रहती हैं।

उन्होंने कहा, "घरवालों ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि पुष्पा वर्मा मंगलवार की सुबह करीब छह बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गई हैं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो उनके बेटे पंकज कुमार ने पहले अपने पिता को सूचना दी। उसके बाद विधायक सीताराम वर्मा सुल्तानपुर से लखनऊ पहुंचे और अन्य भी संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन जब वो असफल रहे तो बाद में पंकज वर्मा ने अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट गाज़ीपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।''

इसके साथ ही डीसीपी ने गायब हुईं पुष्पा वर्मा के परिजनों से हुई पूछताछ के आधार पर कहा कि भाजपा विधायक की 65 वर्षीय पत्नी पुष्पा भूलने की बीमारी से पीड़ित है। उनके आखिरी लोकेशन का पता लगाने के लिए पुलिस सभी सीसीटीवी को गहराई से स्कैन कर रही है और उनकी तस्वीर भी आसपास के इलाकों में बांटी गई हैं। फिलहाल पुलिस तलाश में लगी हुई है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। 

टॅग्स :BJP MLAउत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीCrimeup policecrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?