लाइव न्यूज़ :

यूपी: मेरठ में भाजपा नेता की पत्नी ने की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 11, 2023 14:49 IST

मेरठ में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने पत्नी पर गैरइरादतन हत्या का आरोप दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मेरठ में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्याइस घटना में पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज करते हुए मृतक की पत्नी को लिया हिरासत में भाजपा नेता की पत्नी ने कहा कि आपसी झड़प में चली गोली, उस वक्त पति नशे में था

मेरठ:उत्तर प्रदेश के मेरठ में भाजपा नेता निशंक गर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने भाजपा नेता की कथित हत्या में मृतक की पत्नी को ही आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार यह घटना शनिवार की आधी रात के वक्त की है। 38 वर्षीय भाजपा नेता निशंक गर्ग और पत्नी के बीच विवाद हुआ और हाथापाई के बाद चली गोली में भाजपा नेता की मौत हो गई।

मेरठ पुलिस ने इस हत्या को गैरइरादतन हत्या की श्रेणी में रखते हुए निशंक गर्ग की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा इलाके के कस्बा बाजार में निशंक की हत्या उनके ही घर में हुई।

पुलिस जांच में पता चला है कि मेरठ में भाजपा मीडिया शाखा के प्रमुख निशंक गर्ग और उनकी 32 साल की पत्नी सोफिया के बीच शनिवार रात में  करीब 1 बजे जमकर कहासुनी हुई, जिसके बाद वह अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ पास ही स्थित अपने मायके चली गईं और जाने से पहले घर के मेन गेट पर ताला लगा दिया था।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद मृतक पीड़ित निशंक गर्ग के 41 वर्षीय बड़े भाई गौरव गर्ग ने कंकरखेड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि निशंक की पत्नी ने उन्हें गोली मार दी और उनकी मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने गौरइरादतन हत्या का केस दर्ज करते हुए सोफिया को हिरासत में ले लिया।

वहीं सोफिया ने पुलिस हिरासत में बताया कि रात में दोनों के बीच तीखी बहस हुई। निशंक इस समय काफी नशे में था। इसके बाद उसने मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए देसी पिस्टल निकाल ली। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, इसी क्रम में गलती से एक गोली चली और निशंक के सीने में जा लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने निशंक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्रीमेरठउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला