लाइव न्यूज़ :

UP Agra-Ballia crime news: पुलिस हिरासत में 3 लोगों की मौत?, आगरा में 03 उपनिरीक्षक निलंबित, थाना प्रभारी लाइन हाजिर, बलिया में 04 पुलिसकर्मी सस्पेंड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2025 16:06 IST

UP Agra-Ballia crime news: आगरा पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी के मामले में डौकी थाने से संबद्ध कबीस चौकी में केदार (58) नामक को पूछताछ के लिए लाया गया था और इस दौरान पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई।  

Open in App
ठळक मुद्देएक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पिता से चौकी में पूछताछ की जा रही थी तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई।डौकी थाने के प्रभारी तरुण धीमान को हटा कर लाइन हाजिर कर दिया है।

UP Agra-Ballia crime news: उत्तर प्रदेश के आगरा और बलिया में बड़ी घटना घटी। पुलिस हिरासत में 3 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में आगरा जिले में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में तीन पुलिस उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है तथा संबंधित थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो लोगों की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आगरा पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी के मामले में डौकी थाने से संबद्ध कबीस चौकी में केदार (58) नामक को पूछताछ के लिए लाया गया था और इस दौरान पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई। बयान के अनुसार केदार के बेटे देवेंद्र ने आरोप लगाया कि जब उनके पिता से चौकी में पूछताछ की जा रही थी तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई।

चौकी में ही उनकी मौत हो गई। बयान के अनुसार पुलिस उपायुक्त (पूर्वी क्षेत्र) अतुल शर्मा ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कबीस चौकी के प्रभारी सिद्धार्थ चौधरी और डौकी थाने में तैनात उप निरीक्षक शिव मंगल और राम सेवक को निलंबित कर दिया है तथा डौकी थाने के प्रभारी तरुण धीमान को हटा कर लाइन हाजिर कर दिया है। इसमें कहा गया कि मामले की जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश: दो लोगों की हत्या के मामले में चार पुलिसकर्मी निलंबित

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार रात रामजीत यादव और उनके बेटे निरंजन, नीरज, मनीष व कुछ अन्य लोगों ने दूसरे पक्ष के पंकज यादव (24) के घर में घुसकर उनके परिवार पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल पंकज को जिला अस्पताल से वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित अस्पताल में रेफर किया गया लेकिन बुधवार देर रात रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सिंह ने बताया कि अन्य तीन घायलों को मऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उनमें से पंकज के चाचा अनिल यादव (42) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुमित सिंह, मुख्य आरक्षी सोहन सोनकर, आरक्षी विशनवीर चौधरी तथा विजय प्रकाश को बृहस्पतिवार रात तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। सिंह ने बताया कि इसके साथ ही प्रकरण में सिकंदरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विकास चंद्र पांडेय तथा उप निरीक्षक धर्मवीर यादव के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद है और न्यायालय ने स्थगन आदेश भी दिया था।

उन्होंने बताया कि विवाद को लेकर एक माह पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था और दोनों ही तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस विवाद के संबंध में गहराई से सूचना संकलित कर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई न करने के कारण दो लोगों की हत्या जैसी गंभीर घटना हुई जो कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता का परिचायक है।

इस बीच, आजमगढ़ के पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल का दौरा कर मामले की जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में 11 नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआगराagraPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?