लाइव न्यूज़ :

'उन्नाव गैंगरेप मामले में अगर किसी ने गवाही दी तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे ग्रामीण'

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 15, 2018 14:40 IST

पीड़िता के चाचा ने मीडिया को बताया कि आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसका भाई जेल से ही अपने गुंडों को आदेश देकर लोगों को डरा रहे हैं।

Open in App

उन्नाव, 15 अप्रैल। उन्नाव गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की दंबगई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जेल में बंद विधायक सेंगर अपने गुर्गों को आदेश देकर पीड़िता के परिजनों और उसके गांव वालों को धमका रहा है। इस मामले में पीड़िता के चाचा ने मीडिया को बताया कि आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसका भाई जेल से ही अपने गुंडों को आदेश देकर लोगों को डरा रहे हैं।

पीड़िता के चाचा ने कहा कि,  हमे और गांव के लोंगों को अपना मुंह बंद करने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुंडों ने लोगों को धमकाते हुए अपना मुंह बंद रखने और गवाही न देने के लिए धमकी दी है अगर किसी ने मुंह खोला तो अंजाम भुगतने की भी धमकी दी है। उन्होंने बताया कि गांव के दो लोग लापता हैं। बता दें कि आरोपी बीजेपी विधायक सेंगर को पूछताछ के लिए सात दिन की रिमांड में भेजा गया है। इस मामले में एक स्थानीय अदालत ने सेंगर को 28 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रखने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद विधायक को सीबीआई हिरासत की अपील को मंजूरी दी है।

सीबीआई कुलदीप सिंग सेंगर से लगातार पूछताछ कर रही है। आरोपी विधायक पर भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 376 ,506 और पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज है। कुलदीप की गिरफ्तारी न होने की वजह से लगातार विपक्ष यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमलावर है। साथ ही साथ आमजन में भी रोष देखा गया है।  

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगरगैंगरेपरेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह