लाइव न्यूज़ :

उन्नाव पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी गई, पुलिस ने कहा- जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कर फास्ट ट्रैक पर लाएंगे मामला

By भाषा | Updated: December 10, 2019 16:15 IST

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस मामले में जल्द से जल्द आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाए ताकि मामले को फास्ट ट्रैक पर लाया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने मंगलवार को बताया कि मृतक युवती के परिवार की सुरक्षा के लिये चाक-चौबन्द व्यवस्था की गयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मौके पर एक पुलिस क्षेत्राधिकारी, एक थानाध्यक्ष मय पुलिस बल के तैनात है। साथ ही डेढ़ सेक्शन पीएसी भी वहां मौजूद है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आग के हवाले की गई बलात्कार पीड़िता के परिवार की सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये हैं। गौरतलब है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीय कथित बलात्कार पीड़िता को गुरुवार तड़के रेलवे स्टेशन जाते वक्त रास्ते में पांच आरोपियों ने आग के हवाले कर दिया था। आरोपियों में से दो के खिलाफ पीड़िता ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।

करीब 90 फीसदी तक झुलस चुकी युवती को एअरलिफ्ट कराकर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार देर रात करीब उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने मंगलवार को बताया कि मृतक युवती के परिवार की सुरक्षा के लिये चाक-चौबन्द व्यवस्था की गयी है। वहां एक पुलिस क्षेत्राधिकारी, एक थानाध्यक्ष मय पुलिस बल के तैनात है। साथ ही डेढ़ सेक्शन पीएसी भी वहां मौजूद है।

मृतका के समाधि स्थल पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम बनायी गयी थी जिसकी वह नियमित निगरानी कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस मामले में जल्द से जल्द आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाए ताकि मामले को फास्ट ट्रैक पर लाया जा सके।

इस सवाल पर कि आरोपी पक्ष का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों को जबरन फंसाया है और वह उन्हें घर में सोते वक्त जबरन उठाकर ले गयी थी, पुलिस अधीक्षक ने कहा ''ये सारे तथ्य देखे जा रहे हैं। हम किसी भी दोषी को नहीं बख्शेंगे।''

उन्होंने बताया कि दिल्ली से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गयी है। इस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर उनके परिवार के सदस्यों को फंसाने का आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

टॅग्स :क्राइमउन्नाव गैंगरेपयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए