लाइव न्यूज़ :

फेक करेंसी को सर्कुलेट करने के लिए 'अंकल' ने रची साजिश, भारतीय मौद्रिक स्थिरता को नुकसान पहुंचाने का था मकसद: NIA

By आकाश चौरसिया | Updated: September 28, 2023 17:01 IST

एनआईए ने कोर्ट में जाने से पहले चार्जशीट के जरिए कहा कि भारत में बड़े पैमाने पर फेक करेंसी को सर्कुलेट करने के लिए जावेद पटेल 'अंकल' बनकर साथियों के साथ साजिश रच रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में फेक करेंसी को सर्कुलेट करने के लिए रची जा रही थी साजिशएनआईए ने अपनी चार्जशीट में यह बात बताई हैइस मामले में मुख्य आरोपी का नाम अंकल बताया गया है

नई दिल्ली:एनआईए ने हाल में तैयार की चार्ज शीट के जरिए कहा कि भारत में बड़े पैमाने पर फेक करेंसी को सर्कुलेट करने के लिए जावेद पटेल 'अंकल' बनकर साथियों के साथ साजिश रच रहा था। इनका मकसद भारत की मौद्रिक स्थिरता को फेल करना था। अब यह मामला कोर्ट में जाना है जिसके लिए एनआईए ने पूरी चार्जशीट तैयार की है।

इस पूरे प्रकरण में मुख्य अपराधी ने अपराध को अंजाम देने के लिए अपना नाम अंकल रखा था लेकिन उसका वास्तविक नाम जावेद पटेल है।

वहीं मुंबई की स्पेशल कोर्ट में जाने से पहले मामले में एनआईए द्वारा तैयार की गई दूसरी चार्ज शीट में अंकल समेत तीन लोगों को इस केस में आरोपी बनाया गया है। 

इस केस में आईपीसी और गैर कानूनी गतिविधि में लिप्त होने के कारण एनआई ने जावेद पटेल के अलावा नासिर चौधरी, रियाज शिकिकर, मोहम्मद फायाज़ शिकिकर को मुख्य आरोपी बनाया है। फायाज़ को आर्म्स एक्ट के तहत जेल में भी पहुंचा दिया है।  

चार आरोपियों में से तीन पर पिछले साल अप्रैल में ही पुलिस ने थाणे में केस दर्ज कर लिया था। इस दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से 2 हजार रुपये के 149  भारतीय मुद्रा के नकली नोट मिले थे। 

बाद में मई 2023 में फायाज़ को मई 2023 में गैर कानूनी रूप से हथियार रखने पर गिरफ्तार करा था और उससे पूछताछ भी की।

एनआई ने जांच से मिली जानकारी के आधार पर कहा है कि केंद्रीय एजेंसी को यह पता चला है कि फायाज़ जावेद पटेल'अंकल'से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'व्हाट्सअप' के जरिए संपर्क में था। दोनों ही भारत में गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए षड्यंत्र रच रहे थे। फायाज ने जांच में एनआईए को बताया कि उसे जावेद यानी भाई 'अंकल' से फंड भी मिलता था।

एनआईए के द्वारा बनाई गई चार्जशीट की मानें तो जावेद भारत में फेक करेंसी फैलाने के लिए प्लान बना रहा था जिससे भारत की मौद्रिक स्थिरता को रोका जा सके। 

 

 

टॅग्स :भारतमुंबईएनआईएभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)बैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला