लाइव न्यूज़ :

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन पर यूपी पुलिस ने रखा 25 हजार का इनाम

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 12, 2023 08:00 IST

उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में बाहुबली अतीत अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा है। पुलिस का कहना है कि शाइस्ता उमेश पाल की हत्या में नामजद होने के बावजूद पुलिस के सामने पेश नहीं हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबाहुबली अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपी हैं और घटना के बाद से फरार चल रही हैंशाइस्ता को उमेश पाल की हत्या में शामिल आरोपी साबिर के साथ सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है

प्रयागराज: बाहुबली अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पूर्व सांसद की पत्नी शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपी हैं और घटना के बाद से फरार चल रही हैं।

उमेश पाल हत्याकांड को लेकर एक्शन मोड में चल रही उत्तर प्रदेश पुलिस का इस संबंध में कहना है कि शाइस्ता परवीन पर इस कारण से 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है क्योंकि वो वारदात में नामजद होने के बावजूद पुलिस के सामने पेश नहीं हुई और लगातार फरार चल रही हैं। उनके बारे में कोई भी सूचना न होने के कारण पुलिस को 25 हजार रुपये का इनाम रखना पड़ा है।

पुलिस का दावा है कि उमेश पाल की हत्या में शामिल आरोपी साबिर के साथ शाइस्ता परवीन को सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है, घटना के बाद से शाइस्ता घर से भाग गई हैं और उनसे मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। चूंकि उनके और शूटर साबिर के बीच सीसीटीवी के कारण स्पष्ट संबंध स्थापित हो गया है लिहाजा पुलिस शाइस्ता की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन वो पुलिस की पहुंच से बाहर हैं।

उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता के अलावा घटना में शामिल अन्य नामजद अपराधियों पर प्रयागराज पुलिस ने पहले से ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है और घटना में शामिल दो अपराधियों को मुठभेड़ में मार भी गिराया है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिन रात एक किये हुए है।

हत्याकांड में शामिल अपराधियों की लिस्ट में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन भी नामजद हैं लेकिन अभी तक पुलिस उन्हें सलाखों के पीछे नहीं पहुंचा पायी है। इस कारण से पुलिस की बहुत किरकिरी हो रही है और यही कारण है कि प्रयागराज पुलिस ने शाइस्ता परवीन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

शाइस्ता परवीन के अलावा यूपी की प्रयागराज पुलिस ने 24 फरवरी को हुई उमेश पाल की हत्या के सिलसिले में एक अन्य आरोपी और माफिया अतीक अहमद के कथित शूटर अब्दुल कवि पर घोषित इराम राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है। आईजी प्रयागराज रेंज की ओर अब्दुल कवि पर घोषित इनाम राशि को बढ़ाई गई है।

फरार अपराधी अब्दुल कवि पर हत्या समेत कई अन्य जघन्य अपराध में कुल 5 मामले दर्ज हैं। कवि का नाम राजू पाल हत्याकांड में भी शामिल था और तभी से वह फरार है। 18 साल से फरार अतीक अहमद के शूटर अब्दुल कवि की तलाश यूपी पुलिस के साथ-साथ सीबीआई को भी है।

टॅग्स :Prayagraj STFउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला