लाइव न्यूज़ :

उमेश पाल को पहली गोली मारने वाला शूटर विजय उर्फ उस्मान एनकाउंटर में ढेर, प्रयागराज में पुलिस का बड़ा एक्शन

By विनीत कुमार | Updated: March 6, 2023 08:44 IST

उमेश पाल हत्याकांड में एक और एनकाउंटर को यूपी पुलिस ने अंजाम दिया है। पुलिस ने विजय उर्फ उस्‍मान नाम के एक आरोपी को मार गिराया है। सीसीटीवी फुटेज में यही शख्स सबसे पहले उमेश पाल पर गोलियां चलाता नजर आया था।

Open in App
ठळक मुद्देउमेश पाल हत्‍याकांड के एक आरोपी का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर, प्रयागराज के कौंधियारा इलाके में मारा।मारा गया शख्स सीसीटीवी में उमेश पाल पर पहली गोली चलाता नजर आया था, इसकी पहचान विजय उर्फ उस्‍मान के तौर पर हुई है।इससे पहले पुलिस ने अरबाज नाम के शख्स को एनकाउंटर में मारा था, यह एनकाउंटर 27 फरवरी को हुआ था।

प्रयागराज: प्रयागराज के सनसनीखेज उमेश पाल हत्‍याकांड के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी यूपी पुलिस की ओर से एनकाउंटर में एक और शूटर मारा गया है। पुलिस ने विजय उर्फ उस्‍मान नाम के एक आरोपी को मार गिराया है। सामने आई जानकारी के अनुसार इसी ने उमेश पाल पर सबसे पहले गोली चलाई थी।

यूपी पुलिस के मुताबिक विजय उर्फ उस्मान को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ प्रयागराज के कौंधियारा इलाके में हुई।धूमनगंज थाना के प्रभारी राजेश कुमार मोर्य ने उस्मान के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि आज सुबह करीब पांच-साढ़े पांच बजे कौंधियारा थाना क्षेत्र में विजय उर्फ उस्मान पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया।

दरअसल, उस्मान ही वह शख्स था जो सीसीटीवी में उमेश पाल पर पहली गोली चलाता नजर आया था। पुलिस ने उस्मान पर 50 हजार का इनाम रखा हुआ था। पुलिस को खबर मिली थी कि उस्मान प्रयागराज के कौंधियारा के लालापुर में छिपा था। इसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी की। इस मुठभेड़ में किसी पुलिस वालों के घायल होने की सूचना नहीं है।

उमेश पाल हत्याकांड में दूसरा एनकाउंटर

उमेश पाल हत्याकांड के बाद मामले में आरोपी की तलश करते हुए यूपी पुलिस ने दूसरे एनकाउंटर को अंजाम दिया है। इससे पहले पुलिस ने अतीक अहमद के करीबी अरबाज को मुठभेड़ में मारा था। बताया गया कि उमेश पाल की हत्या में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल हुआ था, उसे अरबाज ही चला रहा था। यह एनकाउंटर 27 फरवरी को हुआ था।

इस बीच रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रयागराज में 2005 के बसपा विधायक हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या में शामिल पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद सहित और पांच लोगों के बारे में जानकारी देने वाले को ढाई लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया। अरमान, पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर के लिए यह इनाम घोषित किया गया है।

बसपा के विधायक राजू पाल की 2005 में हुई हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की कुछ दिन पहले प्रयागराज में उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजू पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी माफिया से नेता बना अतीक अहमद है, जो वर्तमान में गुजरात की एक जेल में बंद है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशएनकाउंटरप्रयागराजक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए