लाइव न्यूज़ :

उमेश पाल हत्याकांड: आईफोन के फेसटाईम ऐप पर रची गई हत्या की साजिश, हत्या से ठीक पहले शूटरों ने अतीक और अशरफ से बात की थी

By शिवेंद्र राय | Updated: March 11, 2023 15:47 IST

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से सख्त नजर आ रही यूपी सरकार प्रयागराज में एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई करने जा रही है। अतीक अहमद के करीबियों और शूटरों के अवैध निर्माणों पर सोमवार से फिर बुलडोजर चलाने की योजना है। इसके लिए शूटरों के अलावा उनके रिश्तेदारों, मददगारों की सूची तैयार की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआईफोन के फेसटाईम ऐप पर रची गई हत्या की साजिश यूपी एसटीएफ को कई हैरान करने वाली जानकारियां मिलीउमेश की हत्या से ठीक पहले शूटरों ने अतीक और अशरफ से बात की थी

लखनऊ: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब यूपी एसटीएफ को इस मामले की जांच के दौरान हैरान करने वाली बात पता चली है। सामने आया है कि उमेश पाल की हत्या की साजिश आईफोन के फेसटाइम फीचर पर रची गई। पुलिस की नजर से बचने के लिए गुजरात की साबरमती जेल से अतीक अहमद और बरेली जेल में बंद उसका भाई अशरफ ने आईफोन के खास फीचर फेसटाइम पर संपर्क में थे।

उमेश की हत्या से ठीक पहले शूटरों ने अतीक और अशरफ से बात की थी। अशरफ का साला सद्दाम इशारा मिलने पर बरेली जेल जाकर उसकी अतीक से बात कराता था। सद्दाम की गतिविधियों पर एसटीएफ की नजर थी लेकिन साजिश रचने के लिए फेसटाइम ऐप का सहारा लिया जा रहा है ये बात एसटीएफ को बाद में पता चली। अब यूपी एसटीएफ गुजरात पुलिस के साथ मिलकर ये पता करने की कोशिश में जुटी है कि साबरमती जेल में अतीक को सुविधाएं कौन मुहैया करा रहा था। मामले में ये भी पता चला है कि लाखों रुपये पानी की तरह बहाकर अतीक ने साबरमती जेल में अपने खास लोगों का गिरोह तैयार कर लिया था। 

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से सख्त नजर आ रही यूपी सरकार प्रयागराज में एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई करने जा रही है। अतीक अहमद के करीबियों और शूटरों के अवैध निर्माणों पर सोमवार से फिर बुलडोजर चलाने की योजना है। इसके लिए शूटरों के अलावा उनके रिश्तेदारों, मददगारों की सूची तैयार की गई है। 

जिला प्रशासन और पीडीए ने  फरार शूटर गुड्डू मुस्लिम, गुलाम अहमद की अवैध संपत्तियों को चिह्नित किया गया है। इस बार शुरुआत बमवाज गुड्डू मुस्लिम और गुलाम के घरों से किए जाने की तैयारी की गई है। बता दें कि हत्याकांड के बाद माफिया अतीक अहमद के चार करीबियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा चुका है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशप्रयागराजआइफोनएप्पलयोगी आदित्यनाथक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?