लाइव न्यूज़ :

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के दो कुत्तों की भूख-प्यास से हुई मौत, प्रयागराज प्रशासन में मचा हड़कंप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 12, 2023 11:17 IST

उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतीक अहमद के पांच कुत्तों में से दो कुत्तों की भूख और प्यास के कारण मौत हो गई है। सूचना मिलते ही प्रयागराज नगर निगम प्रशासन की टीम फौरन अतीक अहमद के घर पहुंची और बचे हुए तीनों कुत्तों को घर से बाहर निकाला।

Open in App
ठळक मुद्देउमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतीक अहमद के दो कुत्तों की हुई तड़प-तड़प कर मौतअतीक के घर में पांच कुत्ते थे, जिन्हें खान-पानी नहीं मिल रहा था, परिवार के सभी सदस्य फरार हैंउमेश हत्याकांड में परिवार की नामजदगी के कारण कुत्तों की देखभाल के लिए कोई नहीं बचा था

प्रयागराज: बाहुबली नेता और उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतीक अहमद के पांच कुत्तों में से दो कुत्तों की भूख और प्यास के कारण मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों कुत्तों की मौत प्रयागराज स्थित चकिया इलाके में अतीक अहमद के घर में हुई। पूर्व सांसद के घर में शुक्रवार को कुतिया ब्रूनो की मौत हुई, वहीं एक अन्य कुत्ते ने शनिवार को दम तोड़ दिया। 

अतीक के कुत्तों की मौत की सूचना मिलते ही प्रयागराज जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में प्रशासन ने फौरन पशु चिकित्सकों की एक टीम अतीक अहमद के घर भेजी और शेष बचे हुए तीन कुत्तों के स्वास्थ्य की जांच की है और उन्हें आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।

इस संबंध में बताया जा रहा है कि अतीक के दो कुत्तों की हुई मौत से बेचैन प्रयागराज प्रशासन ने नगर निगम के पशु कल्याण विभाग को आदेश जारी किया है कि शेष बचे हुए तीनों कुत्तों की अच्छी देखभाल की जाए और उन्हें किसी भी तरह का नुकसान नहीं होना चाहिए। 

कुत्तों की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि शेष बचे तीन कुत्तों की भी हालत बहुत खराब है। घर के सभी सदस्यों के फरार होने के कारण कुत्तों को न तो भोजन मिला है और न पानी। भोजन के अभाव में पांच कुत्तों में से दो ने गंभीर हालत में दम तोड़ दिया लेकिन बाकी तीन को बचा लिया गया है और उनकी उचित देखभाल की जा रही है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की फरारी के बाद घर में कुत्तों की देखभाल के लिए कोई नहीं बचा था। शाइस्ता की फरारी के बाद से ही कुत्ते भूख से मर रहे थे। आसपास के लोग उन्हें खाना दे रहे थे लेकिन वो उनके लिए काफी नहीं हो रहा था। 

24 फरवरी को हुई उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक की पत्नी शाइस्ता और बेटा असद फरार हैं, जबकि दो नाबालिग बेटे बाल सुधार गृह में हैं। वहीं अतीक के साथ दो बड़े बेटे उमर और अली अहमद पहले से ही अलग-अलग जेलों में बंद हैं। इस कारण कुत्तों की देखभाल के लिए परिवार का कोई सदस्य घर में नहीं बचा था। 

पड़ोसियों ने शुरू में कुत्तों को खाना दिया लेकिन पुलिस के डर से उन्होंने भी कुत्तों को खाना देना बंद कर दिया।

 

 

टॅग्स :प्रयागराजPrayagraj STFउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?