लाइव न्यूज़ :

घुमाने के बहाने दो नाबालिग बहनों को घर से बुलाया, सुनसान जगह ले जाकर किया गैंगरेप 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 13, 2018 21:12 IST

पीड़िता के अनुसार चारों आरोपियों ने उनके साथ पांच घंटों के दौरान तीन बार गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसी बीच किसी तरह एक बहन भागकर अपने बड़ी मां के घर पहुंची और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी।

Open in App

रांची,13 जुलाईः झारखंड में सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की होने वाली घटनायें थमने का नाम हीं नही ले रही हैं। राजधानी रांची से सटे तुपुदाना थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों के साथ चार लड़कों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किए जाने का मामला सामने आया है। गैंगरेप को अंजाम देने वालों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बारे में बताया गया कि दो नाबालिग बहनों के साथ उनके दोस्तों ने ही गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। गैंगरेप की शिकार पीड़िता के अनुसार उनके दो दोस्त गुरुवार की शाम उन्हें तुपुदाना घुमाने के लिए ले गए थे। इस दौरान उन्होंने एक सुनसान जगह पर ले जा कर दोनों बहनों के साथ रेप किया। इस बीच उनके दो और साथी आए और उन्होंने भी उनके साथ रेप किया। 

इधर, पीड़िता के अनुसार चारों आरोपियों ने उनके साथ पांच घंटों के दौरान तीन बार गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसी बीच किसी तरह एक बहन भागकर अपने बड़ी मां के घर पहुंची और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। 

जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और छापेमारी के दौरान एक और नाबालिक पुलिस को बरामद कर लिया। दोनों पीड़ितों के अनुसार चारों लड़कों ने उनके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर चारों आरोपियों की तलाश शुरू की। जिन्हें शुक्रवार दोपहर तक गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद दोनों नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का रांची के सदर अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। 

गैंगरेप करने वाले चार लड़कों में से एक पहले से पीड़िता को जानता था। वहीं उसे बुलाकर सुनसान इलाके में ले गया, जहां चारों ने मिलकर उसकी इज्जत तार-तार कर दी। इस टीम ने सभी आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :गैंगरेपरेपझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्टबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन के साथ किया गैंग रेप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी