लाइव न्यूज़ :

वाराणसी: पीएम के कार्यक्रम के पूर्व सीवर टैंक में दो मजदूरों की मौत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 11, 2018 02:45 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 नवंबर के कार्यक्रम के लिए तैयारी कर रहे दिनापुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पंपिंग स्टेशन से जुड़े़ सीवर टैंक में उतरे दो मजदूरों की शनिवार को मौत हो गई. दोनों मजदूर रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 नवंबर के कार्यक्रम के लिए तैयारी कर रहे दिनापुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पंपिंग स्टेशन से जुड़े़ सीवर टैंक में उतरे दो मजदूरों की शनिवार को मौत हो गई. दोनों मजदूर रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं.

दीनापुर सीवेज ट्रीटमेंट प्­लांट (एसटीपी) के लिए चौकाघाट में पंपिंग स्टेशन बनाया गया है.प्रधानमंत्री सोमवार को इस प्लांट का लोकार्पण करने वाले हैं.प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए नवनिर्मित पंपिंग स्टेशन को चालू करने का काम किया जा रहा थाइसी दौरान यह हादसा हो गया.

चेतगंज पुलिस ने इस संबंध में जल निगम के जूनियर इंजीनियर और ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के अनुसार जल निगम के ठेकेदार ने करीब आधा दर्जन मजदूरों को सीवर टैंक में उतारा था.सीवर टैंक में जहरीले गैस की वजह से दो मजदूर नीचे सीवर टैंक में गिर गए.

घटना की सूचना पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुँची और मजदूरों की तलाश में जुट गई. काफी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों के शव बाहर निकले.मृतक मजदूरों की पहचान बिहार के भभुआ जिले के विकास पासवान (18) और उसके भतीजे दिनेश पासवान (27) के रूप में हुई है.

टॅग्स :वाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह