लाइव न्यूज़ :

मुखौटा कंपनियों के जरिये आप को दो करोड़ रुपये का दान देने के लिए दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 21, 2020 19:50 IST

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस को कंपनी रजिस्ट्रार (आरओसी) से एक शिकायत मिली थी.

Open in App
ठळक मुद्देचार कंपनियों ने पांच अप्रैल, 2014 को आप को 50-50 लाख रुपये कथित तौर पर दान के रूप में दिये थेशिकायत के आधार पर 21 नवम्बर, 2015 को संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

दिल्ली पुलिस ने मुखौटा कंपनियों के जरिये आम आदमी पार्टी (आप) को दो करोड़ रुपये कथित तौर पर दान करने के मामले में एक चार्टर्ड एकाउंटेंट समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों की पहचान गंगा विहार निवासी मुकेश कुमार (53) और लक्ष्मी नगर निवासी सुधांशु बंसल (43) के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस को कंपनी रजिस्ट्रार (आरओसी) से एक शिकायत मिली थी जिसमें उल्लेख किया गया था कि चार कंपनियों ने पांच अप्रैल, 2014 को आप को 50-50 लाख रुपये कथित तौर पर दान के रूप में दिये थे।

पुलिस ने बताया कि आरओसी ने शिकायत में आरोप लगाया था कि चार कंपनियां - गोल्डमाइन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड, स्काईलाइन मेटल एंड अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड, सन विजन एजेंसीज प्राइवेट लिमिटेड और इन्फोलैंस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस लिमिटेड - फर्जी थीं और ये उन पतों पर स्थित नहीं थी जो उनके रिकॉर्ड में दिये गये थे।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर 21 नवम्बर, 2015 को संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि चार कंपनियां उन पतों पर स्थित नहीं थी जो आरओसी के रिकॉर्ड में उपलब्ध थे। अधिकारी ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि चारों कंपनियों के निदेशक योगेश कुमार, मोहित कुमार, धर्मेन्द्र और अन्य आरोपी मुकेश कुमार के कर्मचारी हैं। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह