लाइव न्यूज़ :

गोवा में सरेआम पर्यटकों पर तलवारों, चाकुओं से हुआ हमला; सीएम सावंत ने दिया सख्त कार्रवाई का आदेश, तीन गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: March 13, 2023 16:44 IST

दरअसल, घटना बीते रविवार की है, जब जतिन शर्मा नाम के शख्स के ऊपर कुछ हमलावरों ने तलवार और चाकुओं से हमला कर दिया। पीड़ित शख्स ने खुद इंस्टाग्राम के जरिए अपनी आपबीती सुनाई है।  इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा में पर्यटकों पर हुआ जानलेवा हमलाहोटल के स्टाफ और उसके साथियों द्वारा घटना को दिया गया अंजाम पुलिस ने आरोपियों में से तीन लोगों को किया गिरफ्तार

पणजी: गोवा में दिन-दहाड़े पर्यटकों के ऊपर चाकू-तलवारों से हमला करने की घटना सामने आई है। अंजुना के एक रिसोर्ट में ठहरे हुए जतिन शर्मा नाम के शख्स पर होटल के कर्मचारियों द्वारा जानलेवा हमले का आरोप है। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में हमलावरों द्वारा शख्स पर हमला किया गया, जिसके कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया, चारों तरफ सिर्फ खून ही खून दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद गोवा प्रशासन हरकत में आया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटना का संज्ञान लेते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, "अंजुना में आज की हिंसक घटना चौंकाने वाली और असहनीय है। मैंने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस तरह के असामाजिक तत्व राज्य में लोगों की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा हैं और इससे सख्ती से निपटा जाएगा।" 

इंस्टाग्राम के जरिए पीड़ित ने घटना का किया खुलासा 

दरअसल, घटना बीते रविवार की है, जब जतिन शर्मा नाम के शख्स के ऊपर कुछ हमलावरों ने तलवार और चाकुओं से हमला कर दिया। पीड़ित शख्स ने खुद इंस्टाग्राम के जरिए अपनी आपबीती सुनाई है।  इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बदमाशों का एक झुंड जतिन शर्मा और उसके परिवार के सदस्यों पर हमला कर रहा है और एक महिला मदद के लिए चिल्ला रही है। 

जतिन का कहना है कि ये घटना उस वाकया के बाद हुई, जब उन्होंने होटल के कर्मचारियों के साथ एक समस्या की सूचना होटल प्रबंधक को दी। इसके बाद होटल प्रबंधक ने अपने कर्मचारियों को फटकार लगाई। शिकायत से नाराज होटल स्टाफ ने अपने दोस्तों को होटल के बाहर बुलाकर जतिन और उसके परिवार पर हमला कर दिया। 

पीड़ित ने गोवा पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि शुरुआत में मामला केवल भारतीय दंड संहिता की धारा 324 के तहत दर्ज किया गया था, जिसने आरोपी को तुरंत रिहा करने की अनुमति दी थी। 

हालांकि, जब मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान मे आया तो इस मामले में आईपीसी की धारा 307 को भी जोड़ दिया गया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अंजुना पुलिस स्टेशन अधिकारियों ने अपराधी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, मामले में आगे की जांच जारी है। वहीं, पीड़ित परिवार के घायलों का इलाज पुलिस की देखदेख में चल रहा है। 

टॅग्स :गोवाप्रमोद सावंतGoa Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट