लाइव न्यूज़ :

यूपी: न्यूज चैनल को ईमेल भेज पीएम मोदी और सीएम योगी को जान से मारने की दी गई धमकी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2023 07:34 IST

मामले में पुलिस ने कहा है कि न्यूज चैनलों को ऐसे ईमेल आते ही रहते है चूकी इस बार पीएम मोदी और सीएम योगी को धमकी दी गई है, ऐसे में वे अलर्ट है और इसकी पूरी जांच कर रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में एक निजी समाचार चैनल को पीएम मोदी और सीएम योगी की ‘हत्या की धमकी’ का ईमेल मिला है। ऐसे में पुलिस ने ईमेल भेजने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा है कि वे जल्द ही ईमेल भेजने वालों का पता लगा लेंगे।

लखनऊ: गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर -20 में एक निजी समाचार चैनल के अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी को अज्ञात व्यक्ति से ई-मेल आया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ की हत्या करने की ‘धमकी’ दी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

मामले में पुलिस ने क्या कहा

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि सेक्टर 16-ए स्थित एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर विजय कुमार ने थाना सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी कंपनी के सीएफओ कुशन चक्रवर्ती को अज्ञात पते से ई-मेल भेजकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित कई महत्वपूर्ण लोगों को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

पीएम मोदी और सीएम योगी के नाम को लेकर अलर्ट हुई पुलिस

वर्मा ने बताया, ‘‘समाचार चैनल और मीडिया घराने अकसर इस तरह के ई-मेल मिलने की जानकारी देते रहते हैं जिन्हें आम तौर पर उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता। चूंकि इस बार ईमेल में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जिक्र है इसलिए हम सतर्क हैं और ई-मेल भेजने वाले का जल्द पता लगा लेंगे।’’

मानसिक रूप से पीड़ित शख्स ने भेजी है ईमेल- पुलिस को है शक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूज चैनल के सीएफओ को यह ईमेल तीन अप्रैल की रात 10:23 मिनट पर मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती जानकारी से यह पता चला है कि ईमेल भेजने वाले का नाम कार्तिक सिंह है। पुलिस अब ईमेल से जुड़ी जानकारी का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिसके जरिए यह धमकी भरे मेल भेजे गए है। 

रिपोर्ट में यह भी दावा है कि पुलिस का ऐसा कहना है कि इस तरह की हरकत कोई मानसिक रूप से पीड़ित शख्स भी कर सकता है। ऐसे में पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए इसकी जांच कर रही है।  

टॅग्स :क्राइमनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?