लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 1 साल में 200 से अधिक उड़ानों में यात्रा की, सेकेंड्स में उड़ा देता था कीमती सामान, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा फ्लाइट में लोगों के कीमती सामान चुराने वाला चोर

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 14, 2024 13:55 IST

यह चोर ज्यादातर बोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान हैंडबैग ले जाने वाली बुजुर्ग महिला यात्रियों को निशाना बनाता था। वह अपने मृत भाई, ऋषि कपूर की पहचान का इस्तेमाल करता था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस की टीम ने सोमवार को एक चोर को गिरफ्तार किया2005 से ही गहनों और कीमती सामानों की की घटनाओं में शामिल थाहवाई अड्डों पर यात्रियों को निशाना बनाने में माहिर था

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर दिल्ली पुलिस की टीम ने सोमवार को एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया, जो 2005 से ही गहनों और कीमती सामानों की की घटनाओं में शामिल था। गिरफ्तारी के बाद इस चोर की जो कहानी सामने आई है वह आपको चौंका देगी। ट्रेनों में चोरी करने वाला ये चोर बाद में हवाई अड्डों पर यात्रियों को निशाना बनाने लगा। ये चोर इसके लिए बकायदा हवाई जहाज के टिकट भी बुक करता था। 

इंडियन एक्सप्रेस ने पुलिस के हवाले से बताया है कि 40 वर्षीय राजेश कपूर ज्यादातर बोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान हैंडबैग ले जाने वाली बुजुर्ग महिला यात्रियों को निशाना बनाता था। वह अपने मृत भाई, ऋषि कपूर की पहचान का इस्तेमाल करता था। कुछ समय पहले एयर इंडिया की उड़ानों में चोरी की कुछ घटनाएं सामने आईं। जिसमें अमेरिका जाने वाले दो यात्रियों से जुड़ी घटनाएं भी शामिल थीं। यात्रा के दौरान सुधारानी पथुरी नाम की महिला के 20 लाख रुपये के गहने हैदराबाद से दिल्ली की उड़ान में चोरी हो गए थे। एक अन्य यात्री वरिंदरजीत सिंह के 7 लाख रुपये के कीमती सामान अमृतसर से दिल्ली की उड़ान में चोरी हो गए।

जांच में हैदराबाद, दिल्ली और अमृतसर हवाई अड्डों के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। जांच में सामने आया कि राजेश कपूर इन दोनों उड़ानों में उपस्थित था। जब अधिकारियों ने एयरलाइंस से उसके नंबर का पता लगाया, तो उन्हें पता चला कि यह एक नकली नंबर था। पुलिस ने उसके असली फोन नंबर का पता लगाने के लिए तकनीकी विश्लेषण किया और उसके कॉल रिकॉर्ड विवरण (सीडीआर) से पता चला कि वह पहाड़गंज में रहता था और हर दिन एक सीमित अवधि के लिए अपने डिवाइस को चालू करता था।

इसके बाद कपूर की तस्वीर प्रसारित की गई और एक टीम ने इलाके में तलाशी ली। जांच करते हुए पुलिस रिकी डीलक्स गेस्ट हाउस में पहुंच गई जिसका वह मालिक है। पुलिस ने कहा कि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके कबूलनामे से सोने और चांदी के आभूषणों के साथ-साथ अन्य कीमती सामान सहित बड़ी मात्रा में चुराई गई संपत्ति बरामद हुई। चोरी को गहनों को राजेश कपूर अपने दोस्त की दुकान पर पिघला देता था। कपूर ने पिछले वर्ष अकेले 200 से अधिक उड़ानों में यात्रा की। भारत के विभिन्न हवाई अड्डों पर इसी तरह के मामलों वह संलिप्त रहा। अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता का पता लगाने के लिए उसके पिछले एक साल के यात्रा इतिहास का भी विश्लेषण किया जा रहा है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसIndira Gandhi Internationalक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला