लाइव न्यूज़ :

महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, दावा किया उसे तीन तलाक दिया गया

By भाषा | Updated: August 1, 2019 05:36 IST

राज्यसभा ने मंगलवार को मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक देने की प्रथा को अपराध मानने के प्रावधान वाले मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक को पारित कर दिया। 

Open in App

अहमदाबाद में एक मुस्लिम महिला ने अपने पति द्वारा कथित रूप से तीन बार तलाक कहकर उसे तलाक देने के बाद मंगलवार शाम आत्महत्या करने का प्रयास किया। लगभग उसी समय संसद ने तीन तलाक की प्रथा को अपराध करार देने वाले मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक को पारित किया।

महिला ने चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला को बुधवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। महिला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गत शाम मेरे पति ने मुझसे अपने पिता से 20000 रुपये लाने के लिए कहा जिससे मैंने इनकार कर दिया। वह गुस्सा हो गए और मेरी छोटी पुत्री को पकड़कर जमीन पर पटक दिया।

उसके बाद मैं अपनी दो पुत्रियों के साथ घर छोड़कर अपने मायके चली गई।’’ महिला ने कहा, ‘‘उसके बाद मेरे पति मेरे अभिभावकों के घर आये और मुझे तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। इससे निराश होकर मैंने अपनी जान लेने की कोशिश की।’’ पुराने शहर के कारंज क्षेत्र की निवासी महिला ने कहा, ‘‘इस्लामी कानून के तहत अब मैं तलाकशुदा हूं और मुझे यह स्वीकार करना होगा।

यद्यपि मैं न्याय भी चाहती हूं।’’ महिला को अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद उसके पिता ने उसके पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498..ए के तहत एक शिकायत दर्ज करायी। कारंज पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक एफ एम नायक के अनुसार शिकायत में केवल तलाक की धमकी का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि इसमें तीन तलाक का कोई उल्लेख नहीं है लेकिन पुलिस उस कोण से भी जांच करेगी।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा ने मंगलवार को मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक देने की प्रथा को अपराध मानने के प्रावधान वाले मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक को पारित कर दिया। 

टॅग्स :तीन तलाकगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी