लाइव न्यूज़ :

पीलीभीत में 3 दिन पहले दफनाई गई महिला के शव को निकालकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया, दहेज हत्या का है मामला

By अनुराग आनंद | Updated: January 20, 2021 07:13 IST

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले अशरा बी अपने ससुराल में कथित तौर पर फंदे पर लटकी मिली थी। उसके पति उवैश ने उसका शव रात में ही दफना दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस उपाधीक्षक पूरनपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में मंगलवार सुबह महिला के पिता इरशाद ने शिकायत दी।आरोप के मुताबिक दहेज में बाइक और दो लाख की नगदी नहीं मिलने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।

पीलीभीत: पीलीभीत जिले के पूरनपुर में तीन दिन पहले दफनाई गयी महिला के शव को कब्र से निकलवाकर पुलिस ने मंगलवार को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा है। पूरनपुर पुलिस के अनुसार मृतका के पिता ने अपने दामाद और उसके परिजनों द्वारा हत्या कर शव को चुपके से दफनाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने कब्रिस्तान में कब्र से निकलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

पुलिस ने महिला के पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले अशरा बी अपने ससुराल में कथित तौर पर फंदे पर लटकी मिली थी। उसके पति उवैश ने उसका शव रात में ही दफना दिया था।

मंगलवार सुबह महिला के पिता इरशाद ने  शिकायत दी-

पुलिस उपाधीक्षक पूरनपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में मंगलवार सुबह महिला के पिता इरशाद ने शिकायत दी। महिला के पिता द्वारा शिकायत में लगाये गये आरोप के मुताबिक दहेज में बाइक और दो लाख की नगदी नहीं मिलने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई और इसके बाद रात में ही उसके शव को कब्रिस्तान ले जाकर दफना दिया गया।

कब्रिस्तान से शव को कब्र से निकालकर पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया-

इरशाद की ओर से दी गई शिकायत के आधार पुलिस ने महिला के पति उवैश, जेठ चांद खां, आवाज मियां सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। इरशाद ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने मंगलवार को परिजनों की शिकायत के आधार पर पूरनपुर तहसीलदार विजय त्रिवेदी को निर्देश देकर कब्रिस्तान में शव को कब्र से निकालकर पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :पीलीभीतहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला