नई दिल्ली: मुंबई पुलिस ने हैरान करने वाले मामला उजागर किया है। पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई की महिला ने मेट्रीमोनियल वेबसाइट से एक पुरुष से जान पहचान बढ़ाई। फिर जल्द ही यह भेंट दोस्ती में बदल गई और इसके बाद तो महिला को पुरुष ने अपना शिकार ही बना लिया।
पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी के ऊपर धारा 376 (2) के तहत (महिला को कई बार रेप के मामले में) भारतीय दंड संहिता के अंर्तगत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की मानें तो आरोपी सिंगापुर में रहता है।
महिला ने शिकायत में बताया है कि आरोपी ने दिसंबर 2020 और 2023 के बीच नवी मुंबई, मुंबई और सिंगापुर में अलग-अलग मौके पर उससे कई बार रेप किया।
पुलिस अधिकारियों की मानें तो महिला की मुलाकात पुरुष से मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर हुई थी। जहां पुरुष ने उससे शादी करने का वादा कर उससे अलग-अलग जगह ले जाकर रेप किया। इसके साथ ही पुरुष ने महिला के फोटो और कुछ वीडियो भी बना लिया। पुलिस की मानें तो जांच जारी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।