लाइव न्यूज़ :

ठाणेः गर्भवती महिला का पीछा करने और यौन दुर्व्यवहार करने के आरोप में 19 वर्षीय युवक अरेस्ट, पीड़िता अपनी ससुराल से मायके जा रही थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2022 14:20 IST

मुंब्रा थाने की सहायक पुलिस निरीक्षक कृपाली बोर्से ने बताया कि जब पीड़िता अपनी ससुराल से मायके जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी कथित तौर पर उसका पीछा करने लगा और उसके साथ यौन दुर्व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि युवक ने महिला को धमकी भी दी और फिर मौके से भाग गया।

Open in App
ठळक मुद्दे 506 (धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मुंब्रा के अमृत नगर इलाके का रहने वाला है।सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ठाणेः महाराष्ट्र में ठाणे शहर के मुंब्रा में एक गर्भवती महिला का कथित तौर पर पीछा करने और उसके साथ यौन दुर्व्यवहार करने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है और आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

मुंब्रा थाने की सहायक पुलिस निरीक्षक कृपाली बोर्से ने बताया कि जब पीड़िता अपनी ससुराल से मायके जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी कथित तौर पर उसका पीछा करने लगा और उसके साथ यौन दुर्व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि युवक ने महिला को धमकी भी दी और फिर मौके से भाग गया।

अधिकारी के मुताबिक, महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला करना या आपराधिक बल प्रयोग), 354 डी (पीछा करना), 504 (जानबूझकर बेइज्ज़त करना) और 506 (धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बोर्से ने कहा, “पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए कुछ दलों का गठन किया। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुंब्रा के अमृत नगर इलाके का रहने वाला है।”

उप्र : नाबालिग से दुष्कर्म के तीन दोषियों को 20-20 साल का कारावास

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक नाबालिग के साथ नौ साल पहले हुए दुष्कर्म के मामले में विशेष अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने तीन दोषियों को 20-20 साल के सश्रम कारावास और एक-एक लाख जुर्माने की सजा सुनाई है।

विशेष अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (पॉक्सो अधिनियम) संत प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि जनवरी 2014 में जरवल रोड थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बाराबंकी निवासी तीन युवकों के खिलाफ अपनी 15 वर्षीय बहन को बहला-फुसलाकर अगवा करने की शिकायत दर्ज कराई थी।

सिंह के मुताबिक, बाद में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर धारा-164 के तहत अदालत में दिए उसके बयान के आधार पर मामले में दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराएं भी जोड़ दी थीं। धारा-164 के तहत पीड़ित द्वारा अदालत में बंद कमरे में पुलिस व अधिवक्ताओं की गैर-मौजूदगी में बयान दिया जाता है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, शुक्रवार को बहराइच स्थित पॉक्सो अदालत के अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश वरुण मोहित निगम ने अपराध में शामिल कमलेश, राजू और शिवपाल को 20-20 साल के सश्रम कारावास और एक-एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजकों ने बताया कि जुर्माने की रकम अदा न करने पर दोषियों को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?