लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में महिला अधिकारी पर हमला, टीआरएस विधायक का भाई सहित 13 अन्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 1, 2019 01:29 IST

तेलंगाना: वन रेंज अधिकारी सी अनिता पर हमले का एक वीडियो फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने कदम उठाते हुए सिरपुर के टीआरएस विधायक कोनेरु कन्नप्पा के भाई कोनेरु कृष्ण राव और 13 अन्य को हत्या तथा उपद्रव करने सहित अन्य आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना में जमीन विवाद को लेकर कोमराम भीम असिफाबाद जिले के एक गांव में सत्ताधारी टीआरएस के एक विधायक के भाई की अगुवाई में कुछ लोगों के हमले में वन विभाग की एक महिला अधिकारी घायल हो गयी।एक पुलिस बयान के अनुसार संबंधित घटनाक्रम में कागजनगर के पुलिस उपाधीक्षक सांबिया और निरीक्षक वेंकटेश को हमले के मामले में कर्तव्य में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया।पुलिस अधीक्षक मल्ला रेड्डी ने बताया कि इस घटना के संबंध में में कृष्ण राव को गिरफ्तार किया गया है।

तेलंगाना में जमीन विवाद को लेकर कोमराम भीम असिफाबाद जिले के एक गांव में सत्ताधारी टीआरएस के एक विधायक के भाई की अगुवाई में कुछ लोगों के हमले में वन विभाग की एक महिला अधिकारी घायल हो गयी। वन रेंज अधिकारी सी अनिता पर हमले का एक वीडियो फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने कदम उठाते हुए सिरपुर के टीआरएस विधायक कोनेरु कन्नप्पा के भाई कोनेरु कृष्ण राव और 13 अन्य को हत्या तथा उपद्रव करने सहित अन्य आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है।

रविवार रात जारी एक पुलिस बयान के अनुसार संबंधित घटनाक्रम में कागजनगर के पुलिस उपाधीक्षक सांबिया और निरीक्षक वेंकटेश को हमले के मामले में कर्तव्य में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया। तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने हमले की निंदा की और कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। जबकि, विपक्षी कांग्रेस और भाजपा ने के चंद्रशेखर सरकार की आलोचना की।

पुलिस अधीक्षक मल्ला रेड्डी ने बताया कि इस घटना के संबंध में में कृष्ण राव को गिरफ्तार किया गया है और उस पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हमले में वन अधिकारी अनिता को चोट लगी है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ‘हरित हरम’ योजना के तहत अनिता सारसाला गांव में पौधे लगाने गई थीं।

इस दौरान कृष्ण के नेतृत्व में गांव के कुछ लोगों ने जमीन पर अपना मालिकाना हक होने का दावा करते हुए उन पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि अनिता हमले से बचने के लिए ट्रैक्टर पर चढ़ रही हैं और कृष्ण तथा गांव के अन्य लोग ट्रैक्टर पर भी हमला कर रहे हैं।

एक अज्ञात व्यक्ति महिला अधिकारी की पिटाई करता हुआ भी दिख रहा है। तेलंगाना के प्रधान मुख्य वन संरक्षक पी. के. झा ने कहा कि अधिकारी जिस जमीन पर पौधे लगा रहे थे वह वन विभाग की भूमि है और विधायक को इस संबंध में सूचना दे दी गई थी।

उन्होंने कहा कि विभाग उच्च स्तर पर इस मामले को गंभीरता से उठाएगा। झा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘वह वन विभाग की जमीन थी। मुझे बताया गया है कि उस पर कब्जा करने की कुछ कोशिश की गई। उस वक्त हमारे लोगों ने उसे खाली करा लिया था। वह हमारे कब्जे में है। (हमले के दौरन) उनका (विधायक का) भाई वहां था।’’

कन्नप्पा से फिलहाल संपर्क नहीं हो सका है। भाजपा प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने दावा किया कि हमला राज्य में कानून-व्यवस्था की नाकामी को दिखाता है । 

टॅग्स :तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार