लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: पुलिस के सामने पीसीआर वैन में घुसकर 4-5 लोगों द्वारा शख्स की गई जमकर पिटाई-मारे गए कई पंच, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: February 28, 2023 18:26 IST

आरोप है कि पीड़ित पहले हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर चुका था जिसकारण उसे जेल भी हुई थी। ऐसे में कुछ शर्तों के बाद उसे जेल से रिहा कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर तेलंगाना का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों द्वारा एक शख्स की जमकर पिटाई करते हुए देखा गया है। यही नहीं पुलिस के सामने ही पीड़ित की पिटाई भी की गई है।

हैदराबाद:तेलंगाना से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जहां पुलिस गाड़ी में मौजूद एक शख्स की कुछ लोगों द्वारा जमकर पिटाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, जिस शख्स को पुलिस की गाड़ी में मारा जा रहा है उसका नाम बैरी नरेश है जो एक समाजिक कार्यकर्ता है। 

बैरी नरेश को लेकर यह खबर है कि इससे पहले वह हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर चूका है जिसके कारण उसे जेल भी हुई थी। अब जब उसे कुछ शर्तों पर जेल से छोड़ा गया है तो ऐसे में उस पर कथित तौर पर हमला होने की खबर सामने आ रही है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक पुलिस की गाड़ी में कोई शख्स बैठा हुआ है और उसमें घुस कर चार पांच लोग उस शख्स को मार रहे है। जो लोग पीड़ित की पिटाई कर रहे है वह स्थानीय भाषा में बात कर रहे है, इसलिए उनके द्वारा बोली गई बातें समझ में नहीं आ रही है। 

वीडियो में देखा गया है कि पिटने वाले लोग बार-बार गाड़ी में घुस रहे है और कथित तौर पर सख्स की पिटाई कर रहे है। एक शख्स को गाड़ी की दूसरी ओर से जाकर पीड़ित पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि यह सब घटना पुलिस के सामने घटी है जिसमें पुलिस पिटाई करने वालों को वहां से हटाते हुए दिखाई दी है। 

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स की अगर माने तो 42 साल के बैरी नरेश एक नास्तिक कार्यकर्ता जिसने पूर्व में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी। इसके लिए उसे जेल भी जाना पड़ा था और अभी कुछ शर्तों पर उसे जेल से रिहा किया गया है। 

एनडीटीवी की एक खबर के अनुसार, नरेश किसी कॉलेज के एक कार्यक्रम में भाग लिया था, इस दौरान उसे खबर मिली की कुछ लोगों द्वारा उस पर हमला हो सकता है। ऐसे में उसने पुलिस की रक्षा की मांक की और वहां से निकल गया था। वीडियो में यह देखा गया है कि नरेश वैन में बैठा हुआ है तभी उस पर हमला हुआ है। 

टॅग्स :क्राइमतेलंगानाPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा