लाइव न्यूज़ :

Tamil Nadu: गर्भवती महिला का किया यौन शोषण, फिर चलती ट्रेन से फेंका..., 2 हैवानों पर लगा इल्जाम

By अंजली चौहान | Updated: February 7, 2025 13:21 IST

Tamil Nadu: एक गर्भवती महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और मदद के लिए चिल्लाने पर उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया गया। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Open in App

Tamil Nadu: तमिलनाडु के वेल्लोर में 4 महीने की गर्भवती महिला के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गई। जहां चलती ट्रेन में उसका यौन उत्पीड़न किया गया और फिर उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया। इस भयावह घटना से राज्य में आक्रोश फैल गया और विपक्ष और सत्तारूढ़ डीएमके के बीच राजनीतिक विवाद छिड़ गया।

पुलिस ने इस मामले के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, महिला आंध्र प्रदेश के चित्तूर जा रही थी, जब शुक्रवार तड़के तिरुपत्तूर जिले के जोलारपेट्टई से ट्रेन गुजर रही थी, तभी उसका यौन उत्पीड़न किया गया।

महिला वॉशरूम की ओर जा रही थी, तभी दो लोगों ने उस पर हमला कर दिया। महिला मदद के लिए चिल्लाई और वॉशरूम की ओर भागी, लेकिन पुरुषों ने उसका पीछा किया और उसे वेल्लोर जिले में कोम्बैटोर-तिरुपति इंटरसिटी एक्सप्रेस से बाहर धकेल दिया।

महिला के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया और उसके सिर में भी चोटें आईं। उसे वेल्लोर के जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला कोयंबटूर में एक परिधान कंपनी में काम करती थी। जोलारपेट्टई पुलिस ने मामला दर्ज किया और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मामले की जांच शुरू की और अपराधियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

इस मामले में हेमराज नामक एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए ले गई।

पुलिस के अनुसार, हेमराज आदतन अपराधी है और उसका आपराधिक इतिहास रहा है। इस घटना को लेकर डीएमके के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की आलोचना करते हुए, एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने कहा, "एक गर्भवती महिला के साथ दो लोगों द्वारा यौन उत्पीड़न किए जाने और फिर जब उसने चीखने की कोशिश की तो उसे ट्रेन से धक्का दे दिए जाने की खबर चौंकाने वाली है। यह शर्म की बात है कि तमिलनाडु में महिलाएं सड़क पर सुरक्षित नहीं चल सकती हैं; स्कूल, कॉलेज या कार्यस्थल नहीं जा सकती हैं; और अब ट्रेन से यात्रा भी नहीं कर सकती हैं।"

उन्होंने कहा कि "इस तरह के अत्याचारों का जारी रहना" महिलाओं की सुरक्षा करने में राज्य सरकार की विफलता को साबित करता है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की अपील की।

टॅग्स :Tamil Naduमहिलाक्राइमCrimePolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास